फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sachin Tendulkar reached Corbett national park ramnagar

Ramnagar: बाघों का दीदार करने कॉर्बेट पहुंचे सचिन तेंदुलकर, प्रोग्राम में बदलाव; कल कैंची धाम जाने की संभावना

Thu, 28 Mar 2024 10:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 28 Mar 2024 10:35 PM IST
सार

भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बृहस्पतिवार को कुमाऊं के भ्रमण पर पहुंचे। दिन में वह पंतनगर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। रात्रि विश्राम करने वह रामनगर के ढिकुली चले गए। आज सचिन तेंदुलकर का कैंची धाम जाने का प्रोग्राम था लेकिन वह नहीं गए।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar reached Corbett national park ramnagar
सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मास्टर ब्लॉस्टर के नाम से मशहूर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर बृहस्पतिवार को कुमाऊं के भ्रमण पर पहुंचे। दिन में वह पंतनगर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। रात्रि विश्राम करने वह रामनगर के ढिकुली चले गए।

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर बृहस्पतिवार सुबह एक बैटरी कंपनी के एमडी एवं सीईओ प्रीति बजाज, अतुल पिल्लई, माल्विका शर्मा के साथ दिल्ली से विमान से पंतनगर पहुंचे। यहां से वह कार से सिडकुल स्थित कंपनी में पहुंचे। वहां उन्होंने कंपनी के सोलर पैनल फैक्टरी का उद्घाटन किया। सचिन इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। इस दौरान कंपनी में एक्सपीरियंस सेंटर और एक्सपीरियंस ऑन व्हील्स बस को लांच किया गया। सचिन ने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी। हालांकि वहां मौजूद लोगों की उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ मची रही।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Murder: बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर रो पड़े उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, खुद को संभाला; जानें क्या बोले सीएम धामी

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को सचिन अपने दोस्तों के साथ रामनगर को रवाना हो गए। वह ढिकुली स्थित ताज रिजॉर्ट में ठहरे हैं। वह शुक्रवार को कॉर्बेट पार्क के ढिकाला में जंगल सफारी कर सकते हैं। हालांकि अब तक उनका अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। फिर भी कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने अपनी तैयारी की हुई है। शुक्रवार को उनका कैंची धाम जाने का भी कार्यक्रम है।

सचिन तेंदुलकर कॉर्बेट पार्क के ढिकाला में जंगल सफारी कर सकते हैं। वह राज्य अतिथि हैं, लेकिन अब तक उनका कोई अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। पार्क की ओर से खिनानौली में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।
-डॉ. धीरज पांडेय, निदेशक सीटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed