{"_id":"5780c98b4f1c1be42f7fb8aa","slug":"rural-road-not-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतालघाट-गर्जिया रोड न खुलने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतालघाट-गर्जिया रोड न खुलने से ग्रामीण परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बेतालघाट (नैनीताल)।
Updated Sat, 09 Jul 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट-गर्जिया रोड को बंद हुए हफ्ता भर बीत चुका है, लेकिन आज तक जिम्मेदार अधिकारियों ने सड़क को ठीक कराना तो दूर उसकी सुध तक नहीं ली है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा हुआ है और लोगों को पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
साठ किलोमीटर लंबी बेतालघाट-गर्जिया रोड बिसगुली, सिमलिया, गजार, बनकोटा, एरान और लदासी गावों को जोड़ती है। उक्त सड़क पिछले दिनों हुई बरसात में बेतालघाट से लगभग दस किलोमीटर दूर कोड़ी उडियार और 15 किमी दूर परीछीमा नामक स्थान पर क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
ऐसे में ग्रामीणों को रोजमर्रा का सामान लेने के लिए 10-15 किलोमीटर दूर बेतालघाट तक पैदल आना पड़ रहा है। इस क्षेत्र का व्यापार रामनगर से जुड़ा होने के कारण व्यापारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान कमला देवी, पूर्व प्रधान कुंदन गिरी, रतन गिरी, किशन गोस्वामी, कांति राम, गणेश नाथ आदि ने जिला प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों से बंद सड़क को शीघ्र खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन