फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   running along the way of forest 21 gaula labourers go to quarantine centre.

जंगल के रास्ते भाग रहे 21 गौला श्रमिकों को क्वारन्टीन सेंटर भेजा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
running along the way of forest 21 gaula labourers go to quarantine centre.
हल्द्वानी। लॉकडाउन के कारण गौला नदी बंद होने से हल्द्वानी, लालकुआं और नंधौर में सैंकड़ों श्रमिक फंसे हैं। इनमें अधिकतर बिहार, झारखंड के हैं। यूपी के श्रमिकों को जिला प्रशासन की मदद से वन विकास निगम उनके घरों को भेज चुका है लेकिन बिहार, झारखंड के श्रमिकों को अभी घर भेजने की व्यवस्था नहीं की गयी है। लम्बे समय से परिवार से दूर श्रमिक अब जंगलों के रास्ते घर भागने की फिराक में हैं। सोमवार देर रात शीशमहल के 21 श्रमिकों ने जंगल के रास्ते भागने का प्रयास किया लेकिन काठगोदाम थाना पुलिस ने श्रमिकों को पकड़कर क्वारन्टीन सेंटर में भेजा है। दो सप्ताह पूर्व गौला के 50 श्रमिकों को पुलिस ने किच्छा के पुलभट्टा छेत्र से पकड़ा था। काठगोदाम थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि सभी 21 श्रमिकों को हल्द्वानी खेल स्टेडियम में बनाये गए क्वारन्टीन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed