{"_id":"68868dd4ce09cc4db4066d70","slug":"rules-are-being-flouted-taxis-and-bikes-are-running-rampantly-inside-the-city-nainital-news-c-238-1-ntl1005-117001-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धुएं में उड़ रहे नियम, नगर के अंदर धड़ल्ले से दौड़ रहीं टैक्सी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धुएं में उड़ रहे नियम, नगर के अंदर धड़ल्ले से दौड़ रहीं टैक्सी बाइक
Mon, 28 Jul 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश और प्रशासन की रोक के बावजूद नगर के अंदर टैक्सी बाइक दौड़ रहीं हैं। नियम को ताक पर रखकर टैक्सी बाइक को धड़ल्ले से किराये पर दिया जा रहा है। पीले हेलमेट समेत अन्य नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। मामले में जिम्मेदार कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
नैनीताल में वाहनों का दबाव तथा पार्किंग की कमी जिला प्रशासन की सबसे बड़ी चुनौती है। वाहनों के दबाव के साठ की दोपहिया टैक्सी चालकों की अनियंत्रित संख्या ने इस चुनौती को और भी बढ़ा दिया है। स्थितियां बिगड़ने पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा। सुनवाई में कोर्ट से वर्ष 2017 से पहले पंजीकृत 88 बाइकों को ही शहर में चलने की अनुमति दी है। अन्य टैक्सियों को शहर के बाहर संचालित करने की अनुमति है। जिला प्रशासन की बैठक में भी टैक्सी स्वामी की ओर से वाहन चलाने पर निजी कारोबार की अनुमति है। इसमें भी पीली नंबर प्लेट, आगे के टायर के गार्ड में पीला रंग व पीले हेलमेट का नियम है। किराये पर टैक्सी बाइक देने पर प्रतिबंध है लेकिन नगर में कई स्थानों पर बाइक ऑन रेंट के बोर्ड लगे हैं। दोपहिया टैक्सी चालक भी नियम का उल्लंघन कर रहे हैं।
सड़क सुरक्षा समिति की ओर से चारपहिया तथा दोपहिया वाहनों के संचालन के लिए नियम बनाए गए हैं। सुरक्षा व सुव्यवस्था के लिए दोपहिया टैक्सी वाहनों के लिए भी नियम बनाए गए हैं। चुनाव के बाद नियमों को प्रभावी करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विवेक राय अपर जिलाधिकारी नैनीताल