फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Route of three trains changed due to farmer movement

Nainital News: किसान आंदोलन के चलते तीन ट्रेनों का बदला रूट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Route of three trains changed due to farmer movement
हल्द्वानी। रेलवे प्रशासन की ओर से सोमवार को अम्बाला मंडल के शंभू स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को काठगोदाम से चलने वाली काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस और 30 अप्रैल काे ही लालकुआं से चलने वाली लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया है। बताया कि यह ट्रेनें अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जं.-सरहिन्द-सानेहवाल के रास्ते चलाई जाएगी। साथ ही अमृतसर से एक मई को चलने वाली अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस भी सानेह वाल-चंडीगढ़-अम्बाला-के रास्ते चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन


गरीबरथ एक्सप्रेस हुई छह घंटा लेट
हल्द्वानी। जम्मू तवी स्टेशन से काठगोदाम रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस सोमवार को करीब छह घंटे देर से काठगोदाम स्टेशन पहुंची।

गरीब रथ रविवार रात 11:20 बजे जम्मू तवी स्टेशन से चलकर सोमवार दोपहर 1:35 बजे काठगोदाम स्टेशन पहुंचती है। लेट होने के कारण सोमवार को यह ट्रेन शाम 7:40 बजे पहुंची। आम तौर पर यह सोमवार को काठगोदाम से शाम 6:15 बजे कानपुर के लिए रवाना होती है, लेकिन निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचने के कारण इसकी वापसी भी विलंब से हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन को पंजाब रूट से डायवर्ट करना पड़ा। इसके कारण पंजाब रूट से ट्रेन करीब छह घंटा देरी से चली। बताया कि लेट पहुंचने के कारण काठगोदाम स्टेशन से ट्रेन को कानपुर के लिए भी देरी से रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटा देरी से पहुंची बाघ एक्सप्रेस

हल्द्वानी। हावड़ा से आने वाली बाघ एक्सप्रेस एक घंटा देरी से काठगोदाम पहुंची। इसका निर्धारित समय 9:15 बजे है। सोमवार को ट्रेन 10:20 बजे पहुंची। काठगोदाम के स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस पंजाब रूट से थोढ़ी देरी से चली, इसके चलते ट्रेन लेट पहुंची। ट्रेन को काठगोदाम स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर रवाना किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed