{"_id":"69f665a099a177eb910187b3","slug":"robo-11-pithoragarh-beat-pahari-panthers-haldwani-by-eight-wickets-kaladungi-news-c-418-1-kdg1001-6287-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रोबो 11 पिथौरागढ़ ने पहाड़ी पैंथर्स हल्द्वानी को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रोबो 11 पिथौरागढ़ ने पहाड़ी पैंथर्स हल्द्वानी को आठ विकेट से हराया
Sun, 03 May 2026 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 03 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में रोबो 11 पिथौरागढ़ ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पहाड़ी पैंथर्स हल्द्वानी को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पहाड़ी पैंथर्स हल्द्वानी की टीम रोबो 11 की सटीक गेंदबाजी के सामने 103 रनों पर ऑल आउट हो गई। रायसिंह और विशाल सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोबो 11 पिथौरागढ़ ने आक्रामक रुख अपनाया।
टीम ने मात्र 11 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विवेक भट्ट ने 18 गेंदों में 36 रन की विस्फोटक पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार गेंदबाजी के लिए विशाल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए।