फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways personnel will soon get salary

रोडवेज कर्मियों को जल्द मिलेगा तीन महीने का वेतन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Roadways personnel will soon get salary
भवाली (नैनीताल )। परिवहन विभाग के रोडवेज कर्मियों को जल्द वेतन बांटने की तैयारियां की जा रही है। परिवहन निगम ने रोडवेज कर्मियों को तीन माह से वेतन नही दिया था। परिवहन निगम मुख्यालय और शासन से भेजे गए 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। परिवहन निगम क्षेत्रीय अध्यक्ष एलडी पालिवाल ने बताया कि कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी ने उन्हें बताया कि कर्मचारियों के वेतन को लेकर मुख्यालय स्तर से हर संभव कदम उठाए जा रहे है। पिछले दिनों वेतन के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था। प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। बजट जारी होते ही वेतन भुगतान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि निगम का शासन पर 65 करोड़ बकाया है जिस पर प्रांतीय कार्यकारिणी की शासन से वार्ता हो चुकी है, जल्द ही सभी कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed