{"_id":"687ff591ec31c865ba05ef65","slug":"roadways-employees-staged-a-symbolic-protest-when-their-demands-were-not-met-nainital-news-c-240-1-shld1006-108861-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मांगें पूरी नहीं होने पर रोडवेज कर्मियों ने किया सांकेतिक विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मांगें पूरी नहीं होने पर रोडवेज कर्मियों ने किया सांकेतिक विरोध
Wed, 23 Jul 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। उत्तराखंड परिवहन निगम भवाली डिपो में निगम प्रबंधक की ओर से मंगलवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के साथ विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित बैठक बेनतीजा रही। निगम प्रबंधक और कर्मचारियों के बीच मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध किया। कर्मचारी नेता एलडी पालीवाल ने कहा कि निगम प्रबंधन अपने स्वार्थ के चलते श्रम कानून का पालन नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों से जबरन 48 घंटे लगातार ड्यूटी करने का दबाव डाला जा रहा है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। पालीवाल ने कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। सहायक महाप्रबंधक मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों को बुधवार को वार्ता के लिए बुलाया गया है। इस दौरान रूप किशोर सागर, दिनेश दुम्का, मोहम्मद जावेद, मोनू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन