फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways employees protest against corporation management

Nainital News: रोडवेज कर्मचारियों का निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees protest against corporation management
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के कुमाऊं क्षेत्र के पदाधिकारियों ने शहर में एकत्र होकर परिवहन निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 10 सूत्री मांगें रखीं और उनका निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर शनिवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट व संचालन महामंत्री मनिंदर सिंह ने किया। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि मई का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन अब तक अप्रैल के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने परिवहन निगम की बसों की खरीद के लिए टेंडर जारी करने, विशेष श्रेणी व संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किए जाने, नैनीताल मंडल के डिपो व स्टेशनों से डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की। साथ ही नियमित कर्मचारी की तरह विशेष श्रेणी व संविदा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ दिए जाने, ऑनलाइन बुकिंग वाली बसों की संख्या कम करने, वर्कशाप में खड़ी बसों के लिए टायर व स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराने और ढाबों का अनुबंध के आधार पर निरीक्षण किए जाने के लिए कहा। इसके अलावा एसीपी का लाभ सभी डिपो के कर्मचारियों को दिए जाने मांग रखी।
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, जलील अहमद, नितिन दीक्षित, नवीन लोहनी, सुनील बिष्ट, किशोरी लाल, कैलाश कांडपाल, धर्मपाल कंबोज, कौशल यादव, धीरज गुप्ता, साजिद अली, रामप्रकाश यादव समेत काठगोदाम डिपो, हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, रुद्रपुर, भवाली, रानीखेत व अल्मोड़ा डिपो से आए कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed