फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways employees angry over not getting salary for three months, warn of agitation

Nainital News: तीन माह से वेतन न मिलने से भड़के रोडवेज कर्मी, आंदोलन की चेतावनी दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees angry over not getting salary for three months, warn of agitation
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (कुमाऊं क्षेत्र) की मासिक बैठक में कर्मचारियों ने पिछले तीन माह से वेतन भुगतान न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया। तय किया गया कि यदि शीघ्र वेतन भुगतान नहीं हुआ तो रोडवेज कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल की अध्यक्षता में काठगोदाम में हुई बैठक में कुमाऊं मंडल के अलग अलग डिपो से आए पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की और सरकार की नीतियों के प्रति गहरी नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि तीन माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने नियमितीकरण और कट-ऑफ डेट का विरोध किया। कहा कि संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए चार दिसंबर 2008 की कट-ऑफ डेट तय की गई है जो कि गलत है। वक्ताओं ने कहा कि जब 31 दिसंबर 2008 तक के कर्मचारी वर्तमान से 13 वर्ष पूर्व ही नियमित हो चुके हैं, तो सरकार ने 23 दिन पीछे की तिथि कट आफ डेट के लिए किस आधार पर तय की है।
विज्ञापन

बैठक में विशेष श्रेणी कर्मचारियों को सेवा नियमावली में जोड़ने और उनके नियमितीकरण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। इस दौरान हल्द्वानी, रुद्रपुर, रामनगर, काशीपुर, भवाली, अल्मोड़ा, रानीखेत और काठगोदाम डिपो से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने डिपो की स्थानीय समस्याओं को परिषद पदाधिकारियों के समक्ष रखा। वहां जगमोहन, शंकर सिंह, प्रमोद बरगली, सुरेंद्र रावत, मनोज मनराल, पीसी बिष्ट, सुभाष मिश्रा, भगवान दास, योगेश जोशी, कार्तिक नेगी, नवीन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed