{"_id":"64b6f91be2f8548f870e889a","slug":"roadways-bus-service-restored-for-dehradun-haldwani-news-c-8-1-hld1039-191817-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: देहरादून के लिए रोडवेज बस सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: देहरादून के लिए रोडवेज बस सेवा बहाल
विज्ञापन
हल्द्वानी। कावड़ मेला और जलभराव के चलते कई दिन से बाधित देहरादून की रोडवेज बस सेवा मंगलवार से बहाल हो गई। हल्द्वानी डिपो की बसों से यात्रियों को देहरादून तक पहुंचाया गया। देहरादून रूट की बसों को चिड़ियापुर के पास जलस्तर बढ़ने और जलभराव के चलते नजीबाबाद से डायवर्ट कर देहरादून भेजा गया। एसएसआई इंद्रा भट्ट् ने बताया कि करीब दो सप्ताह तक कांवड मेला और रूट बंद होने के चलते देहरादून की बसों को हरिद्वार तक ही भेजा जा रहा था। मेला पूरा होने के बाद मंगलबार को करीब 12 बसें देहरादून के लिए रवाना हुईं।
टनकपुर की बसें वाया किच्छा भेजीं
हल्द्वानी। चोरगलिया स्थित शेर नाला में जलस्तर बढ़ने के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा। इसके चलते हल्द्वानी डिपो से टनकपुर जाने वाली बसों को किच्छा के रास्ते भेजा गया। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि शेर नाला में जलस्तर बढ़ने की सूचना पर चालकों को किच्छा के रास्ते से यात्रियों को हल्द्वानी पहुंचाने के लिए निर्देश दिए।