फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways administration put 10 extra buses on the festival

त्योहार पर रोडवेज प्रशासन ने लगाई 10 अतिरिक्त बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways administration put 10 extra buses on the festival
हल्द्वानी के रोडवेज बस स्टेशन पर बस में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते यात्री। संवाद
हल्द्वानी। भैया दूज पर रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की हुई। कई यात्री बसों की खिड़कियों पर चढ़कर बस में बैठे। बरेली और दिल्ली रूट पर यात्रियों का अधिक दबाव रहा। अब रविवार को अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए रोडवेज ने पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन में सुबह से ही यात्रियों का जमावड़ा रहा। बरेली, नैनीताल, टनकपुर, दिल्ली और देहरादून के लिए अधिक यात्री दिखे। बरेली और दिल्ली की बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में काफी धक्कामुक्की हुई। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दिल्ली के लिए अन्य दिनों में 11 बसें भेजी जाती है लेकिन आज तीन अतिरिक्त बसों समेत 14 बसें भेजी गईं। इसी तरह बरेली के लिए आज 13 बसें भेजीं, इनमें से 7 बसें अतिरिक्त थीं। चंडीगढ़ की बस भी फुल गई। टनकपुर, नैनीताल रूट पर भी पर्याप्त यात्री थे। उनके लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था थी। यहां अतिरिक्त बसें नहीं भेजी गईं। उन्होंने बताया कि दिवाली अवकाश के बाद अब लोग वीकएंड पर घूमने आएंगे और कई लोग दिवाली की छुट्टी बिताने के बाद वापस आएंगे। रविवार को अधिक दबाव होने की संभावना है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की जाएगी। वहीं काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। खासकर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का अधिक दबाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed