{"_id":"5e050d138ebc3e87f117fb28","slug":"roads-of-sarovar-city-jammed-on-second-day-too-nainital-news-hld367145672","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोवर नगरी की सड़कें दूसरे दिन भी जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोवर नगरी की सड़कें दूसरे दिन भी जाम
विज्ञापन
नैनीताल में मल्लीताल क्षेत्र में रेंगते हुए वाहन।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। क्रिसमस के बाद लगातार दूसरे दिन भी सरोवर नगरी में वाहनों का दबाव होने के कारण माल रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। थर्टी फर्स्ट और नए साल पर सैलानियों की भीड़ बढ़ने के बाद यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो सकता है।
बृहस्पतिवार को भी सरोवर नगरी और आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की खासी भीड़ रही, इसके चलते अधिकतर पार्किंग स्थल पैक रहे। दोपहर के वक्त माल रोड समेत मल्लीताल में एसबीआई से लेकर नैनीताल क्लब चौराहा, आर्य समाज से लेकर मस्जिद तिराहा, सूखाताल चौराहा से केव गार्डन तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा। यही स्थिति तल्लीताल में चिड़ियाघर और स्नोव्यू रोड पर भी रही। पार्किंग स्थलों के पैक होने से कई वाहन नो पार्किंग जोन पर भी खड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े कई वाहनों का चालान किया। सड़कों पर लगे जाम के कारण राहगीरों एवं सैलानियों को दिक्कतें हुई। हालांकि अधिकतर स्थानों पर जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस के सिपाही मौके पर मौजूद थे।
ठंड के बावजूद सरोवर नगरी में सैलानियों की भीड़
नैनीताल। कड़ाके की ठंड के बावजूद सरोवर नगरी में सैलानियों की आवक बरकरार है। बृहस्पतिवार को भी सरोवर नगरी और इसके आसपास के क्षेत्रों में दूरदराज से पहुंचे सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सैलानियों ने झील में नौका विहार करने के साथ ही नगर और आसपास के दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मौज मस्ती की। बृहस्पतिवार को नैनीताल कालाढूंगी मोटर मार्ग पर स्थित वन विभाग के वाटर फाल में दिन भर में 435 पर्यटक पहुंचे, जबकि चिड़ियाघर बृहस्पतिवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहा। इसके अलावा पर्यटकों ने केबल कार और केव गार्डन की सैर की। सरिताताल, बारापत्थर, किलबरी, स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, टिफिनटाप, हिमालयन बाटनिकल गार्डन समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर भी दिन भर रौनक बनी रही।