फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road safety month begins and city jam here

सड़क सुरक्षा माह का आगाज और इधर शहर जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Road safety month begins and city jam here
आज सोमवार को कोतवाली में सड़क सुरक्षा माह मनाया गया वहीं कोतवाली के सामने ही जाम लगने के चलते वाह? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा माह का सोमवार से शुभारंभ हो गया। पुलिस ने बाइक रैली निकालकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया लेकिन पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान नहीं गया। हर रोज की तरह सोमवार को भी शहर जाम की चपेट में रहा। जगह-जगह वाहन रेंगते देखे गए। सिंधी चौराहे से रोडवेज तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

नवागत एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने सड़क सुरक्षा माह के तहत बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़कों पर फोर्स को तैनात किया गया था लेकिन चौराहे और तिराहों का जाम हटाने की कोशिश नहीं हुई। आईटीआई तिराहे पर और सरगम टाकीज के पास स्टैंड की सही व्यवस्था नहीं होेने के कारण आवागमन बाधित रहा। सोमवार को सिंधी चौराहे के पास बाधा दूर हो गई। पुलिस ने निर्माण स्थल से बैरियर हटाकर रास्ता खोल दिया, लेकिन थोड़ी देर में यह भी जाम लग गया। सिंधी चौराहे और कालाढूंगी रोड पर पुुलिस फोर्स तैनात थी लेकिन सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

यह भी है दिक्कत
कालाढूंगी रोड के बाजपुर बस स्टैंड पर वाहनों के इर्द गिर्द खड़ा होने से रोज जाम लगता है। चौराहों और तिराहों के करीब 50 मीटर दूर ही वाहनों को स्टैंड किया जाना चाहिए था। मंगल पड़ाव में तिराहे से सटा आटो स्टैंड बाधक बन रहा है। टीपीनगर मेें अन्य वाहनों के खड़े होने के बाद जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारियों से अधिक सड़क हादसे में जाती है जान
हल्द्वानी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि बीमारियों से अधिक सड़क हादसों में लोगों की जान चली जाती है। जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस प्रयास करेगी ताकि हादसे कम हो सके। बाइक रैली के जरिए सोमवार को 32 वें सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ। एसएसपी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली मेें महिला और पुरुष पुुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने जनता को नियमों का पालन कराने के पंफलेट भी बांटे। इस मौके पर सभी सीओ और आठ थानों के थाना प्रभारी मौजूद थे। उधर, आरटीओ कार्यालय से जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान आरटीओ (प्रशासन) राजीव मेहरा, आरटीओ (प्रवर्तन) नंद किशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। एआरटीओ विमल पांडे ने बताया कि रामनगर परिवहन कार्यालय में भी जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
पिछले साल हादसों में 674 ने गंवाई जान
हल्द्वानी। पिछले साल राज्य में 1041 सड़क हादसे हुए। इनमें 674 लोगों की मौत हुई। पिथौरागढ़ जिले में हादसों की संख्या में इजाफा हुआ। नैनीताल जनपद में 147 सड़क हादसे हुए थे इनमें 72 लोगों की जान गई और 135 घायल हुए।

परिवहन आयुक्त ने हाल में सभी डीएम/ अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति को पत्र भेजा है। इस पत्र में हादसों से जुड़ा जिक्र भी है। पत्र में कहा गया है कि कोविड के बाद मार्च अंतिम सप्ताह से लेकर मई तक वाहनों का संचालन करीब नगण्य रहा है। इसके बाद भी सड़क हादसों की संख्या में 23 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 24.69 प्रतिशत की ही कमी आई, जो चिंताजनक विषय है। वर्ष 2019 में जनवरी से दिसंबर के बीच 1352 सड़क हादसे हुए, इसमें 867 लोगों की मौत हुई और 1457 घायल हुए। पिछले साल पिथौरागढ़ को छोड़कर सभी जनपदों में दुर्घटनाएं कम हुई। वर्ष 2019 में पिथौरागढ़ जनपद में सात सड़क हादसे हुए थे, इसमें सात लोगों की मौत और सात घायल हुए थे। वर्ष-2020 में 12 सड़क दुर्घटनाएं हुई, इसमें पांच लोगों असमय मौत हो गई और 23 घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed