{"_id":"6a861a27d15335b852005aae","slug":"road-breaks-up-again-in-just-two-weeks-potholes-add-to-the-trouble-haldwani-news-c-238-1-shld1020-129546-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो सप्ताह में ही दोबारा उखड़ी सड़क, गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो सप्ताह में ही दोबारा उखड़ी सड़क, गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी
Thu, 20 Aug 2026 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मशाला के समीप मरम्मत के महज दो सप्ताह बाद ही डामर उखड़ने से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भरने से वाहन चालकों के साथ राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।
जून में सड़क पर डामरीकरण किया गया था। बारिश के बाद कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गड्ढे बन गए थे। इसके बाद करीब दो सप्ताह पूर्व मौसम साफ होने पर विभाग ने गड्ढों की सफाई कर पैचिंग कराई थी। विभाग ने अन्य स्थानों पर भी गड्ढे भरने की बात कही थी लेकिन अब कई स्थानों पर पैच दोबारा उखड़ गए हैं। वाल्मीकि सेवा संघ ने विधायक और संबंधित विभाग को पत्र भेजकर सड़क की स्थिति में सुधार और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। संघ के अध्यक्ष कमल सिलेवाल ने सड़क की मरम्मत में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। काम होने पर धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी भी दी है।