{"_id":"60f471ef8ebc3e5f2b77986b","slug":"road-block-in-nayabasti-haldwani-news-hld4316298149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचनी के नया बस्ती में 11 घंटे बंद रहा थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचनी के नया बस्ती में 11 घंटे बंद रहा थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/नाचनी। जिले के विभिन्न हिस्सों में शनिवार रात बारिश हुई। मुनस्यारी और धारचूला क्षेत्र में रविवार को भी बारिश का क्रम जारी रहा। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में दोपहर तीन बजे बाद बारिश हुई। बारिश के कारण थल-मुनस्यारी सड़क नाचनी के नया बस्ती के पास मलबा आने से शनिवार रात करीब 10 बजे बंद हो गया। रविवार सुबह सड़क यातायात के लिए खोली जा सकी।
शनिवार शाम को हुई बारिश से नया बस्ती के पास फिर से पहाड़ी दरक गई। भारी मात्रा में सड़क पर मलबा जमा होने से यातायात बाधित रहा। सुबह लोनिवि ने सड़क खोलने का काम शुरू किया। नौ बजे सड़क यातायात के लिए खुल सकी। इसके बाद वाहनों का संचालन शुरू हुआ। उधर थल-मुनस्यारी सड़क में भोलखोल्टा गधेरे के धंसने से सामान से लदा एक ट्रक फंस गया।
इस स्थान पर कॉजवे पिछली आपदा में ध्वस्त हो गया था, तब से इसका सुधार नहीं किया गया है। इसके चलते वाहनों के लिए गंभीर खतरा बना है। इधर जिला मुख्यालय में सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा। दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। रविवार होने और बारिश के चलते दिनभर सुनसानी छाई रही।
विज्ञापन
दो-तीन दिन के भीतर तैयार हो जाएगा बेली ब्रिज
धारचूला। धारचूला-तवाघाट सड़क में कुलागाड़ नामक स्थान पर बीआरओ की ओर से 1.3 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा 170 मीटर लंबा बेली ब्रिज दो तीन दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। कुलागाड़ से लिपुलेख के लिए सड़क दुरुस्त हो गई है। इस सड़क में वाहनों का संचालन शुरू होने से प्रवासी ग्रामीणों के साथ ही सुरक्षा बलों के जवानों को राहत मिली है।
तवाघाट-सोबला सड़क कंज्योति में पुल बहने से चौदास घाटी अभी भी अलग-थलग पड़ी है। बृजेश सिंह होतियाल ने बताया कि सड़क बंद होने से सामान मजदूरों से ढोया जा रहा है। इस कारण क्षेत्र में पहुंच रहा सामान दोगुनी कीमत में मिल रहा है। सभी सामान की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ग्रामीण परेशान हैं।
दारमा सड़क के भी वुर्थिंग और नागलिंग में क्षतिग्रस्त होने से जल्दी सड़क खुलने की उम्मीद नहीं है। इन तमाम परेशानियों के बीच धारचूला से कुलागाड़ तक यात्रियों से 10 किमी का किराया एक सौ रुपया लिया जा रहा है। इससे लोगों पर दोतरफा मार पड़ रही है।