फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road Block by Snowfall in Nainital

भारी बर्फबारी के कारण जिले की सात सड़कों में यातायात ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Road Block by Snowfall in Nainital
नैनीताल के मल्लीताल में कार के नीचे की बर्फ निकालते लोग। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण अधिकांश राज्य मार्गों और आंतरिक मार्गों के बंद होने से यातायात पूरी तरह ठप है। जिस कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्फबारी के कारण नैनीताल-कालाढ़ूगी, नैनीताल-किलबरी-पंगोट, खुटानी-धानाचूली-पहाड़पानी, भवाली-रामगढ़-मुक्तेश्वर, रामगढ़-नथुवाखान, धानाचूली-ओखलकांडा, कसियालेख-बबियाड़-मोथियापातर मोटर मार्ग बंद हैं। इसके अलावा मुक्तेश्वर क्षेत्र के सभी ग्रामीण मार्ग और नैनीताल शहर के आंतरिक मार्गों पर भी यातायात ठप है। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग पुल के पास पत्थर गिरे। लोनिवि की टीमें मार्गों को खोलने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

यह सड़कें खुली हैं
- नैनीताल-हल्द्वानी रोड
- नैनीताल-भवाली रोड
- भवाली- भीमताल रोड
-भवाली-अल्मोड़ा रोड
जरूरत हो तो करें 112 पर फोन
नैनीताल। बर्फबारी से उपजी दुष्वारियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर रहा है। विपरीत परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नैनीताल पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed