फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road accident in Nainital

Nainital Road Accident: गोली की रफ्तार से दौड़ती बाइक दीवार से जा टकराई, युवकों के साथ बड़ा सड़क हादसा

Sat, 14 Oct 2023 10:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 14 Oct 2023 10:25 AM IST
सार

नैनीताल में बृहस्पतिवार की देर रात तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। इनमें से दो युवकों को बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सकों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Road accident in Nainital
नैनीताल में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में शाम होते ही तेज रफ्तार में बाइक चलाने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा हैं। पुलिस कार्रवाई न होने से बाइकर्स के हौसले बुलंद हैं। इसी के चलते बृहस्पतिवार की देर रात तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इनमें से दो युवकों को बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सकों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया। माल रोड में हुए हादसे की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देर रात बाइक सवार तीन युवक मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और तीनों बिजली के पोल से टकराकर दूर तक घिसटते हुए चले गए। इस दौरान पैदल जा रहे तीन युवक भी बाल-बाल बचे। बाइक की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी तीन अन्य बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोग तीनों को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


डाॅ. हाशिम अंसारी ने बताया कि हादसे में संदीप (38), सूरज (28), सुमित (25) घायल हुए थे। सुमित और सूरज को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। 

टैक्सी बाइक चालक ने बुजुर्ग महिला को मारा टक्कर
इधर, दूसरी ओर बृहस्पतिवार देर शाम कमेटी लाइन निवासी उमा देवी (65) अपने घर के पास खड़ी थी तभी मैट्रोपोल क्षेत्र से गलत दिशा में आ रहे टैक्सी बाइक चालक ने उमा देवी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और महिला दोनों घायल हो गए। परिजन घायल महिला को बीडी पांडे अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। महिला हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी लगाने चाहिए। 

यह भी पढ़ें- Haldwani News: डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला जारी, बच्चे भी चपेट में आए, ये हैं लक्षण व उपचार



पुलिस की टूटी नींद, चार बाइक सीज, 30 का चालान
माल रोड पर हुए बाइक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद शुक्रवार को पुलिस हरकत में आई। तल्लीताल पुलिस ने चार बाइकों को सीज करते हुए 30 बाइकर्स का चालान किया।

शाम को कुछ युवकों की ओर से तेज रफ्तार से बाइक चलाने की शिकायतें मिल रही हैं। पुलिस को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लें और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटे।   - प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed