फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rising gold prices have raised concerns, now is the time to consider new investment options

Uk: सोने की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता, अब निवेश की नई राह पर सोचने का समय

Sun, 19 Apr 2026 08:19 PM IST
गायत्री जोशी भुवन भास्कर बवाड़ी
भुवन भास्कर बवाड़ी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 19 Apr 2026 08:19 PM IST
सार

सोने की लगातार बढ़ती कीमतों ने उन अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है जिनके बच्चों की शादी आने वाले वर्षों में होनी है। ऐसे में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भविष्य के लिए सही निवेश की शुरुआत कर आर्थिक बोझ कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Rising gold prices have raised concerns, now is the time to consider new investment options
गोल्ड - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

 सोने की लगातार बढ़ती कीमतों ने अभिभावकों के मन में चिंता पैदा कर दी है। खासकर उन लोगों की चिंता ज्यादा बढ़ गई है, जिनके बच्चों की शादी नजदीक है या एक-दो वर्ष में होने वाली है। ये अभिभावक तो किसी तरह शादी कर ही लेंगे लेकिन यह समय उन लोगों के संभलने का है जिनके बच्चे अभी छोटे हैं।
विज्ञापन


आज अक्षय तृतीया का शुभ अवसर है। ऐसे में इस चिंता से बाहर निकलने के लिए एक अच्छी शुरुआत की जा सकती है- निवेश की आदत डालकर। सवाल यह है कि निवेश कहां किया जाए?
विज्ञापन


पहले सीमित साधनों के कारण लोग निवेश के लिए बैंक में सावधि जमा (एफडी) और आवर्ती जमा (आरडी) करते हैं। आज के समय में बाजार में ऐसे कई विकल्प उपलब्ध हैं जो पारंपरिक योजनाओं की तुलना में बेहतर रिटर्न देने की संभावना रखते हैं। इनमें म्यूचुअल फंड एक लोकप्रिय माध्यम बनकर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर आरडी पर 6-7 प्रतिशत के आसपास निश्चित ब्याज मिलता है। दूसरी ओर, पिछले दस वर्षों में गोल्ड आधारित म्यूचुअल फंडों ने इक्कीस प्रतिशत औसतन सालाना रिटर्न दिया है। गोल्ड म्यूचुअल फंड सीधे बाजार से जुड़े होते हैं इसलिए इनमें रिटर्न सोने की कीमतों के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है। कीमतों में यह उतार-चढ़ाव ही आपकी चिंता दूर करेगा। 

यदि कोई व्यक्ति दस वर्ष तक हर महीने एक हजार रुपये आरडी में जमा करता है तो परिपक्वता पर यह राशि लगभग एक लाख अस्सी हजार रुपये के आसपास होगी। वहीं, गोल्ड म्यूचुअल फंड में इतने ही समय के लिए किया गया निवेश करीब साढ़े तीन लाख रुपये तक हो जाएगा। 

निवेश कितना भरोसेमंद
यह सवाल स्वाभाविक है कि म्यूचुअल फंड में निवेश कितना भरोसेमंद है। इसका जवाब इसके पिछले प्रदर्शन (ट्रैक रिकॉर्ड) को देखकर समझा जा सकता है। जहां आरडी के ब्याज दरों में समय के साथ गिरावट देखी गई है, वहीं लंबे समय में बाजार आधारित निवेश विकल्पों ने बेहतर रिटर्न देने की संभावना दिखाई है। गोल्ड म्युचूअल फंड ने पिछले दस वर्षों में इक्कीस फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है।

दस वर्ष में मिले रिटर्न का अंतर
पिछले दस वर्षों में आरडी पर औसतन सात प्रतिशत के आसपास ब्याज मिला है। यदि कोई व्यक्ति दस वर्ष तक हर महीने एक हजार रुपये आरडी में जमा करता है तो यह राशि लगभग एक लाख अस्सी हजार रुपये के आसपास पहुंचती है। वहीं, इसी अवधि में गोल्ड आधारित म्यूचुअल फंड में किया गया होता तो निवेश औसतन इक्कीस प्रतिशत सालाना रिटर्न के हिसाब से साढ़े तीन लाख रुपये हो गया होता। 

कैसे करें म्यूचुअल फंड में निवेश
आज के डिजिटल दौर में म्यूचुअल फंड में निवेश करना बेहद आसान हो गया है। आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या मोबाइल ऐप के जरिए निवेश शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, बैंकों की अधिकतर शाखाओं में भी यह सुविधा उपलब्ध है। आप मात्र सौ रुपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार राशि बढ़ा सकते हैं।

ब्याज बनाम रिटर्न
यह कैसे विश्वास किया जाए कि हमारे किए निवेश पर बेहतर रिटर्न ही मिलेगा। इसके लिए जरूरी है कि हमें उसका इतिहास देखना चाहिए। आरडी पर पिछले कुछ वर्षों में रिटर्न जहां कम हुआ है वहीं मार्केट आगे बढ़ी है। एफडी और आरडी में जमा पैसे पर निश्चित ब्याज मिलता है जिसकी गारंटी होती है। वहीं म्यूचुअल फंड पर मिलने वाला रिटर्न बाजार पर निर्भर करता है इसलिए इसमें जोखिम भी शामिल होता है।


म्युचूअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है लेकिन लंबे समय तक अगर निवेशित रहते हैं तो यह जोखिम कम हो जाता है। आरडी और गोल्ड म्युचूअल फंड में लंबे समय के लिए निवेश करने पर गोल्ड म्युचूअल फंड ज्यादा फायदेमंद होता है।- पंकज गुप्ता, म्युचूअल फंड विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed