फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Literature Festival will start with Kumaoni Holi

Nainital News: कुमाऊंनी होली से होगी नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल की शुरूआत

Mon, 07 Apr 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 07 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nainital Literature Festival will start with Kumaoni Holi
नैनीताल। तीन दिवसीय नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल का पहला संस्करण 25 अप्रैल से माउंटेन मैजिक चारखेत में होगा जिसमें 50 से अधिक लेखक, सिनेमा और कला क्षेत्र के लोग व बुद्धिजीवी शामिल होंगे। फेस्टिवल का उद्घाटन प्रसिद्ध होल्यार प्रभात गंगोला की कुमाऊं होली से किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को बोट हाउस क्लब में एनएनएफ के संस्थापक व निदेशक अभिताभ सिंह बघेल ने कर्टन रेंजर समारोह में फेस्टिवल की जानकारी दी। फेस्टिवल का उद्देश्य अलग-अलग विचारों और आवाज को एक मंच पर लाना है। इसमें पौराणिक कथाओं, फिल्म, पाक कला, संगीत, कानून और अन्य क्षेत्रों से व्यक्तियों की कहानियों के जरिए साहित्य संग्रह को समृद्ध बनाना है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय नि:शुल्क फेस्टिवल में हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में सत्र होंगे। इसके लिए कुमाऊं विवि के विद्यार्थी, नारी शक्ति पुरस्कार विजेता अंशु खन्ना, अपर्णा कांडा, कलाकार दीपक बलानी आदि जुटे हुए हैं। इस मौके पर उत्सव समिति के संयोजक आलोक शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed