{"_id":"5f99d1468ebc3e9b804f2c3d","slug":"ringauda-zone-has-been-renamed-as-garjia-gargia-zone-will-have-online-booking-from-november-1-ramnagar-news-hld402196147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंगौड़ा जोन का नाम बदलकर किया गर्जिया, एक नवंबर से गर्जिया जोन की होगी ऑनलाइन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंगौड़ा जोन का नाम बदलकर किया गर्जिया, एक नवंबर से गर्जिया जोन की होगी ऑनलाइन बुकिंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। सीटीआर प्रशासन ने रिंगौड़ा पर्यटन जोन का नाम बदलकर गर्जिया जोन कर दिया है। इस नए जोन का प्रवेश द्वारा भी गर्जिया से कर दिया है। एक नवंबर से इस नए जोन के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई थी। जोन में सुबह-शाम 30-30 जिप्सियों से जंगल सफारी होगी।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के दबाव को कम करने के लिए सीटीआर प्रशासन ने रिंगोड़ा पर्यटन जोन विकसित किया। इसे सीटीआर के बफर जोन में बनाया है। एनटीसीए और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से इस नए जोन की अनुमति मिलने के बाद सीटीआर प्रशासन अब 15 नवंबर से इस जोन को शुरू कर रहा है। पहले इस जोन का नाम रिंगौड़ा रखा गया था और जोन का गेट भी रिगौंडा गांव के आसपास से खोलने पर विचार चल रहा था।
रिगौंडा के आसपास गेट खोलने से वहां जाम समेत अन्य अव्यवस्थाएं होने की आशंका थी। इसे देखते हुए सीटीआर प्रशासन गर्जिया से नए पर्यटन जोन का गेट खोल रहा है। अब इस नए पर्यटन जोन का नाम गर्जिया जोन कर दिया है। सभी तैयारियों को पूर्ण किया जा रहा है और 15 नवंबर से इस जोन में पर्यटन गतिविधियां शुरू होगी। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि नए पर्यटन जोन गर्जिया की ऑनलाइन बुकिंग एक नवंबर से शुरू की जा रही है और सुबह-शाम की पाली में 30-30 जिप्सियों से जंगल सफारी होगी।