{"_id":"5fc545648ebc3e1a2644539f","slug":"rickshaw-driver-dies-under-suspicious-conditions-fear-of-cold-used-to-sleep-in-roadways-premises-at-night-haldwani-news-hld405753691","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत, ठंड लगने की आशंका, रात में रोडवेज परिसर में सोता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत, ठंड लगने की आशंका, रात में रोडवेज परिसर में सोता था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। रोडवेज परिसर में सोमवार सुबह एक रिक्शा चालक संदिग्ध हालात में बेहोश मिला। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से उसे लेकर बेस अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत ठंड हुई होगी।
पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा के गांव जैती भटूड़ा निवासी बहादुर सिंह (30) शहर में रिक्शा चलाता था। रात में वह रोडवेज परिसर में ही सो जाता था। सोमवार सुबह रिक्शा चालक बेहोशी की हालत में पड़ा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि रिक्शा चालक शराब भी पीता था। ठंड में भी उसके शरीर पर कम कपड़े थे। आशंका है कि उसकी ठंड लगने से मौत हुई है लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही होगी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि बहादुर सिंह अविवाहित था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।