फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Revenue Recovery Review

वाणिज्यकर से मिला 252 करोड़ का राजस्व

Thu, 29 Jan 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 29 Jan 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
Revenue Recovery Review

डीएम दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को एलडीए सभागार में जिले में राजस्व वसूली की समीक्षा की। सबसे ज्यादा राजस्व वाणिज्यकर से मिला है। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वसूली का लक्ष्य मार्च तक पूरा करें।

विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय सीएस मर्तोलिया ने बताया कि खनन से अभी तक मात्र 28.98 करोड़ का राजस्व मिला है। जबकि वर्ष 2013-14 में 55 करोड़ का राजस्व मिला था। डीएम के पूछे जाने पर वन निगम अधिकारियों ने बताया कि इस साल गौला खनन के लिए देर में खोली गई। जबकि कोसी-दाबका में खनन अभी भी शुरू नहीं हुआ है। इस वजह से राजस्व में कमी आई है। जिले में अवैध खनन पर जुर्माने से अब तक 6.15 करोड़ की वसूली हुई है। जबकि 10 करोड़ की जुर्माना वसूली के लिए आरसी जारी होनी है।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार ने बताया कि अब तक 75 करोड़ स्टांप ड्यूटी रजिस्ट्री के लक्ष्य के सापेक्ष 39 करोड़ की वसूली हुई हैं। जबकि पिछले वर्ष दिसंबर तक 41 करोड़ वसूल हो चुके थे। रजिस्ट्रार ने बताया कि इस बार नवंबर 2014 में नए सर्किल रेट आने की वजह से रजिस्ट्री कम हुई। इसी तरह वाणिज्यकर में अब तक 252 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। जो पिछले वर्ष से 36 करोड़ अधिक है। परिवहन से 66 करोड़ के सापेक्ष 41 करोड़ प्रवर्तन कार्य से 1.20 करोड़, शस्त्र एवं लाइसेंस से 2.69 लाख, आबकारी से 158 करोड़ का राजस्व मिला है। बैठक में एडीएम उदय सिंह राणा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed