फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Retired officer who tried to misdeed an eight year old girl arrested in haldwani

Haldwani: बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला सेवानिवृत्त अफसर गिरफ्तार, टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था घर

Tue, 24 Dec 2024 05:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Dec 2024 05:30 PM IST
सार

मुखानी थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत्त अफसर ने सेना के जवान की आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Retired officer who tried to misdeed an eight year old girl arrested in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत्त अफसर ने सेना के जवान की आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया था। तब से आरोपी फरार था। उधर सोमवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोर्ट के सामने पेश किया। इसके बाद उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

मुखानी थाना क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया था कि 24 नवंबर 2024 को उसके पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी गोपाल भोजक (65) ने उसकी आठ साल की बेटी को टॉफी देने के बहाने कमरे में बुलाया। यहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। वहां से किसी तरह निकलकर बच्ची घर आई और मां को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन

25 नवंबर को बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच महिला एसआई दीपा जोशी कर रही थी। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि सोमवार को आरोपी गोपाल भोजक को चंबल पुल से गिरफ्तार कर लिया है। कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कहा कि कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed