फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   retaird soldiers come forward for needed people.

जरूरतमंदों की मदद को आगे आए पूर्व सैनिक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
retaird soldiers come forward for needed people.
नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल की अपील पर कई अवकाश प्राप्त सैनिकों ने कोरोना संक्रमण काल मे प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद शुरू कर दी है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरएस धपोला ने बताया कि अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर हरिमोहन पंत, डॉ पीएस भण्डारी, ले.कर्नल डॉ जीसी मिश्रा, कैप्टन डा. सुशील शर्मा, मेजर बीएस रौतेला, कैप्टन कृपाल सिह कोरंगा, लाल सिह नेगी, सुबेदार मेजर नवीन चन्द्र पोखरियाल, नायब सुबेदार बीडी पाण्डे, पूरन सिह मेहरा, लांस नायक भुवन सिह डंगवाल एवं पैटी आफिसर आनन्द सिह ठठोला की ओर से जनसामान्य के लिए स्वेच्छा से कार्य कर सेवायें दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद के सेवानिवृत्त सैनिकों एवं पूर्व नौसैनिकों की ओर से प्रधानमंत्री केयर फण्ड में 3,77,011 रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में 50,000 रुपये कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम हेतु योगदान दिया है। धपोला ने बताया कि सभी अवकाश प्राप्त सेना के अधिकारी और पूर्व सैनिक संक्रमण के दौर मे राशन वितरण, स्वास्थ्य सलाह के अलावा मास्क एवं सेनेटाइजर के बारे मे जागरूक कर रहे है। -----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed