{"_id":"6695c4d535d92c9ddd06d426","slug":"results-of-more-than-1000-students-stuck-in-ug-and-pg-haldwani-news-c-337-1-shld1034-112125-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: यूजी और पीजी में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं के रिजल्ट अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: यूजी और पीजी में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं के रिजल्ट अटके
विज्ञापन
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए लगी छात्राओं की भीड़। संवाद
हल्द्वानी। समर्थ पोर्टल की तकनीकि दिक्कतों और परीक्षा फॉर्म भरने में छात्रों से हुई त्रुटि के चलते स्नातक और परास्नातक में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं के रिजल्ट जारी नहीं हो पाए हैं। रिजल्ट संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एमबीपीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी की अध्यक्षता में सभी विभाग प्रभारियों की बैठक हुई। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि रिजल्ट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सभी विभाग प्रभारियों की बैठक की गई है। समिति का गठन करते हुए छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
समर्थ पोर्टल से परीक्षा फॉर्म भरते समय कई छात्र-छात्राओं ने विषय गलत भर दिए हैं। कई छात्रों ने सेमेस्टर का चयन करने पर जनवरी 2024 की जगह जुलाई 2023 कर कर दिया। कुछ विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र चुनने में तकनीकि गलती कर दी। समर्थ पोर्टल पर जानकारी सही नहीं मिलने के कारण एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल ऑटोजेनरेट नहीं हो पाया। रिजल्ट संबंधी कमियों को दूर करने के लिए महाविद्यालय की ओर से समिति का गठन किया गया है। ऐसे छात्र-छात्राएं जिनका परीक्षाफल पारित नहीं हो पा रहा है या त्रुटि हुई है, वे महाविद्यालय आकर रिजल्ट सही करवा सकते हैं। दो दिन छुट्टी होने के कारण यह कार्य 18 जुलाई से शुरू होगा।
20 जुलाई तक प्रवेश बढ़ाने की मांग
एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया के आखिरी दिन 368 प्रवेश हुए। अब तक महाविद्यालय में 3491 छात्र-छात्राओं ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिए हैं। कई छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले पाए हैं। छात्र नेताओं ने स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया 20 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
पीजी में नहीं शुरू हुए प्रवेश
परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू होनी थी लेकिन अब तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन हो रहे हैं। समर्थ पोर्टल बंद होने के बाद ही पीजी में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का डाटा कॉलेज को मिलेगा। पीजी में प्रवेश भी 18 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।