फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Result of 641 students stuck due to selection of wrong subjects

Nainital News: गलत विषयों के चयन के कारण 641 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट अटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Result of 641 students stuck due to selection of wrong subjects
हल्द्वानी। महाविद्यालय स्तर में विषयों के चयन में हुई गड़बड़ी के कारण कुमाऊं विश्वविद्यालय के 641 छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल अटक गया है। इस कारण वह नए सेमेस्टर में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। विवि ने महाविद्यालयों को पत्र लिखकर गड़बड़ी दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल में गड़बड़ी के कारण छात्र-छात्राओं को विषयों के चयन में दिक्कत हो रही है। एक बार विषय चयन करने बाद उसमें सुधार नहीं हो पा रहा है। करीब 38 महाविद्यालयों में पढ़ने वाले 641 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिन्होंने गलत विषयों का चयन कर लिया है। इससे इनका रिजल्ट अटक गया है।
विज्ञापन

वहीं, बीए में 310, बीकॉम में 181, बीएससी बॉयोलॉजी में 60 और बीएससी गणित में 54 छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। कुछ समय पूर्व कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल जारी किया था। बीए का परीक्षाफल 94.62 प्रतिशत, बीकॉम का 88.24 प्रतिशत, बीएससी बॉयोलॉजी का 89.67 प्रतिशत, बीएससी मैथ्स 88.78 प्रतिशत परीक्षाफल रहा था। परीक्षाफल रुकने से कई छात्र परेशान हैं। उन्होंने महाविद्यालय और विवि से जल्द परीक्षाफल जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का कहना है कि एडमिशन के लिए समर्थ पोर्टल को सिर्फ 10 दिनों के लिए खोला गया है। अगर समर्थ पोर्टल बंद हो गया तो वे दाखिले से वंचित हो जाएंगे। हालांकि शिकायतें मिलने के बाद महाविद्यालयों और कुमाऊं विवि ने सुधार करने का कार्य शुरू कर दिया है। कुमाऊं विवि सुधार का परीक्षाफल दो से तीन दिन में जारी कर सकता है।

इनका अटका है परीक्षाफल
संकाय- छात्र-छात्राएं

बीए- 242

बीकॉम- 163

बीएसी बॉयोलॉजी - 134

बीएससी मैथ्स- 102

कोट
जिन छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल रोका गया है, उन्होंने गलत विषयों का चयन किया है। सभी का रिजल्ट जारी करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। महाविद्यालयों को विषयों में सुधार करने के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही सुधार करके सभी के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। - डॉ. महेंद्र राणा, परीक्षा नियंत्रक कुमाऊं विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed