फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Restrictions on the use of polythene in government hospitals

सरकारी अस्पतालों में पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध

Sun, 28 Feb 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 28 Feb 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जिले के समस्त सरकारी अस्पतालों में पॉलिथीन का प्रयोग करने पर पाबंदी लगा दी  है। इसके साथ ही अस्पताल में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान या तंबाकू का प्रयोग करते पकड़े जाने पाए जाने 200 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एलएम उप्रेती ने इस संबंध में जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। सरकारी अस्पतालों को मुख्य गेट पर लिखना होगा कि यह अस्पताल पूरी तरह पॉलिथीन मुक्त है। सीएमओ ने बताया कि अस्पतालों में पॉलिथीन का प्रयोग करने पर प्रतिबंध कड़ाई से लागू करने को कहा गया है। अस्पताल में पहले पॉलिथीन के प्रयोग पर पाबंदी के बारे में प्रचार प्रसार किया जाए। इसके बाद जो भी पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए मिलेगा उससे 500 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अस्पतालों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। नैनीताल के बीडी पांडेय अस्पताल को वहां की सिस्टर, फार्मेसिस्ट, वार्ड ब्वाय समेत अन्य कर्मचारियों ने पूरी तरह साफ सुथरा कर दिया है। इसी तरह दूसरे अस्पतालों का कूड़ा करकट भी साफ किया जाना है। उन्होंने बताया कि महिला अस्पताल हल्द्वानी, बीडी पांडेय अस्पताल नैनीताल और रामनगर अस्पताल में दस-दस लाख की लागत से शौचालय बनाया जाएगा। शौचालयों में साबुन भी विभाग द्वारा रखा जाएगा ताकि हर व्यक्ति हाथ धोकर ही बाहर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed