फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Restrict the movement of vehicles in road freight

माल रोड में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

Tue, 29 Dec 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Tue, 29 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक रावत ने सोमवार देर शाम थर्टी फर्स्ट के मौके पर सैलानियों की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। तय किया गया कि भारी वाहनों को सरोवर नगरी में कतई प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और 31 दिसंबर को दोपहर दो बजे के बाद माल रोड में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि 30 दिसंबर से लेक ब्रिज चुंगी भवाली रोड के कैलाखान पुरानी चुंगी व हल्द्वानी रोड पर हनुमानगढ़ी रोड पर खोलने के निर्देश दिए। नववर्ष की पूर्व संध्या पर होटलों और संस्थानों द्वारा डीजे एवं म्यूजिकल ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग से पहले सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेनी होगी और अनुमति में शामिल शर्तों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि जिन होटल व्यवसायियों के पास पार्किंग सुविधा नहीं है, वह होटलों में रुकने वाले पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थलों में कराएंगे और इसकी जिसकी जिम्मेदारी संबधित होटल स्वामी की होगी। डीएम ने एआरटीओ व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नैनीताल आने वाले प्रत्येक वाहन की जांच करेंगे तथा क्रेन की व्यवस्था भी सुनिश्चित रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नगरपालिका की ईओ को अलाव के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि 30 दिसंबर से ही नैनीताल में आने वाले छोटे बडे़ वाहनों की चेकिंग की जाएगी और मानकों के अधिक शराब लाने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा।


बैठक में अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट  वंदना, उप जिलाधिकारी आशीष चौहान, केएमवीएन के जीएम टीएस मर्तोलिया, एआरटीओ गुरदेव  सिंह, सीओ देवेंद्र देवली, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश साह, प्रवीण शर्मा,  व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी समेत टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी आदि उपस्थित  थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed