फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Responsibility from Panna Pramukhs to Prime Minister fixed, PM Modi's rally will be held in November, 60 plus target given to cabinet ministers and MPs, roadmap for elections prepared in BJP's Chintan Shivir

नवंबर में होगी प्रदेश में मोदी की रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Responsibility from Panna Pramukhs to Prime Minister fixed, PM Modi's rally will be held in November, 60 plus target given to cabinet ministers and MPs, roadmap for elections prepared in BJP's Chintan Shivir
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा ने विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार कर लिया है। पन्ना प्रमुखों से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री की प्रदेश में रैली नवंबर में होगी। कैबिनेट मंत्री से लेकर सांसदों तक को 60 प्लस का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर के समापन पर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि चिंतन शिविर में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। हमने कितना कार्य किया है, जनता का कितना विश्वास हम पर है, इन विषयों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ हम जनता के सामने जाएंगे। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में चुनाव को देखते हुए कार्यक्रम तय किए गए है। 70 पूर्णकालिक विस्तारक अब 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। वे जनता के समक्ष सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

महीनेवार कार्यक्रम तय
रामनगर। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जुलाई में 70 विधानसभा क्षेत्रों और 252 मंडलों में सभी मंत्री, विधायक, पदाधिकारी भ्रमण करेंगे और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। इसी महीने बूथ समिति का चयन, चुनाव की रचना के लिए संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। पांच जुलाई को देहरादून में सभी मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिला और मंडल की कार्यसमिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में विस्तारक योजना शुरू होगी जिसमें 70 विधानसभाओं क्षेत्रों में विस्तारक नियुक्त होंगे। साथ ही विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और संयोजक भी नियुक्त किए जाएंगे। सितंबर में शक्ति केंद्रों के सम्मेलन, बूथ समिति की बैठक, वार्ड, ब्लॉक स्तर तक प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस माह होने वाले सामाजिक संपर्क अभियान में सांसद, विधायक और पदाधिकारी भाग लेंगे। अक्तूबर में जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें आम लोगों से मुलाकात के कार्यक्रम होंगे। नवंबर में पन्ना प्रमुखों से लेकर बूथ स्तर तक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। नवंबर में प्रधानमंत्री की रैली भी संभावित है। कई बड़े नेता रैली में आएंगे। दिसंबर में प्रदेश भर में यात्राएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed