{"_id":"59ef90ce4f1c1b98678b73fa","slug":"resort-sealed-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शा पास कराए बिना बन रहे दो रिसोर्ट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शा पास कराए बिना बन रहे दो रिसोर्ट सील
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में रिसोर्ट सील किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर तहसील क्षेत्र भी स्थानीय विकास प्राधिकरण के दायरे में आ गया है। इसके बावजूद लोग नक्शा पास कराए बिना मकान बनवा रहे हैं। इसे रोकने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को ग्राम ढिकुली में जांच की। मानकों की अनदेखी के आरोप में दो रिसोर्टों को सील किया गया।
ढिकुली के दो रिसोर्टों पर मंगलवार को स्थानीय विकास प्राधिकरण का डंडा चला। इसके तहत प्राधिकरण के सचिव, एडीएम हरवीर सिंह के नेतृत्व में ग्राम ढिकुली में क्लाउड 9 रिसोर्ट समेत एक अन्य निर्माणाधीन रिसोर्ट स्वामी नक्शा पास कराए बिना निर्माण करा रहे थे, जिनको प्राधिकरण ने सील कर दिया।
एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि पूरा रामनगर तहसील क्षेत्र प्राधिकरण के दायरे में आ गया है। अब नक्शे पास कराए बिना भवनों का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव हरवीर सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल, आरिफ हुसैन आदि थे।
विज्ञापन
रिसोर्ट संचालकों का 40 हजार का चालान
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने मंगलवार को गर्जिया क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। गर्जिया चौकी प्रभारी संजय बृजवाल ने बताया कि इस दौरान छह वाहनों को एमवी एक्ट के तहत चालान हुआ। एक वाहन पर सवार तीन लोगों, वाहन के कागज न दिखाने पर उसको जब्त किया गया।
वाहनों के साथ ही रिसोर्ट में जाकर भी जांच की गई। इस दौरान कार्बेट सुमन, कार्बेट ब्लू नाइट होम, कार्बेट आमोद, ली रॉय में नियुक्त कर्मचारियों का सत्यापन नहीं मिला। वहां लगे सीसीटीवी, सुरक्षा उपायों में खामियों के लिए धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 40 हजार का कोर्ट चालान भी किया गया। बृजवाल ने बताया कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।