फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Resolve to get involved in the preparations for the civic elections

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Resolve to get involved in the preparations for the civic elections
नैनीताल। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस दौरान पदाधिकारियों और पार्टी विधायकों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने व निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया। बैठक में मौजूद जिले के पांच विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शैले हॉल में दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने मंडलस्तर, जिलास्तर और बूथस्तर पर किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। कहा कि आगामी निकाय चुनाव के लिए अभी से जुटना होगा। सरकार की योजनाओं से बूथ स्तर और हर यूथ को जोड़ना होगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने झारखंड की राज्यपाल रहीं द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाकर फिर जता दिया कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम करती है। बैठक के बाद कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की ओर से पिछले आठ वर्षों में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने और इन्हें जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। वर्ष 2024 में भाजपा भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी व प्रदीप जनौटी, हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक सरिता आर्य, रामनगर विधायक दीवान बिष्ट, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, अनुशासन समिति अध्यक्ष दीपक मेहरा, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, पान सिंह खनी, ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, तारा राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed