{"_id":"696be626a05b34b0d90ced59","slug":"residents-of-many-areas-including-sirauli-kalan-will-get-the-benefit-of-ownership-scheme-kitchha-news-c-242-1-shld1013-135894-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सिरौलीकलां सहित कई क्षेत्रों के निवासियों को मिलेगा स्वामित्व योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सिरौलीकलां सहित कई क्षेत्रों के निवासियों को मिलेगा स्वामित्व योजना का लाभ
Sun, 18 Jan 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। राज्य सरकार की तरफ से नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार में सम्मिलित ग्राम सभाओं को केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना का लाभ दिए जाने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का सिरौलीवासियों ने स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की पुरानी आबादी में निवास कर रहे लोगों को उनके आवासीय भूखंडों का वैधानिक मालिकाना हक प्रदान करना है, जिससे उन्हें सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाया जा सके। सीएम धामी ने जनभावनाओं को समझते हुए नगर पालिका क्षेत्रों के विस्तार में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्रों को भी स्वामित्व योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है।
प्रदेश की चार नगर पालिकाओं को प्रथम चरण में शामिल किया गया, जिनमें अल्मोड़ा एवं किच्छा नगर पालिका को विशेष रूप से स्थान दिया गया है। विस्तार में शामिल बंडीया, देवरिया, आजादनगर एवं सिरौलीकलां के निवासियों को अब स्वामित्व योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। शीघ्र ही पात्र नागरिकों को उनके आवासीय भूखंडों के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस अवसर पर हारून मलिक, जीसान मलिक, गुड्डू मलिक, सैयद गुड्डू मियां, हाजी नासिर खान, गज्जन खा, अफसार खा, नासिर अंसारी, अखलाक अहमद, अबरार खां आदि मौजूद रहे।