{"_id":"68dd78e11c29a630a40ba707","slug":"residential-buildings-are-being-built-in-the-name-of-excellence-ramnagar-news-c-8-1-hld1010-646628-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आवासीय भवन लगा रहे उत्कृष्ट के नाम पर पलीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आवासीय भवन लगा रहे उत्कृष्ट के नाम पर पलीता
विज्ञापन
कालाढूंगी। एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को हाई-टेक बनाने और स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, दूसरी ओर शिक्षकों की आवासीय कॉलोनियों की हालत किसी खंडहर से कम नहीं है। कालाढूंगी स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षक कॉलोनी में रह रहे शिक्षक और उनके परिवार रोज डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
इस कॉलेज और आवासीय कॉलोनी का उद्घाटन 1980 में तत्कालीन योजना मंत्री नारायण दत्त तिवारी ने किया था। रखरखाव के अभाव में करीब 45 साल पुराने ये भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। दीवारों पर बड़ी दरारें, छतों पर उग आए पेड़, गिरता प्लास्टर और कमजोर ढांचा किसी बड़े हादसे की चेतावनी दे रहा है। खस्ताहाल हालात के बावजूद आज भी इस कॉलोनी में पांच शिक्षक अपने परिवारों सहित रहने को मजबूर हैं। जर्जर भवनों की स्थिति किसी भी वक्त बड़ा हादसा सामने ला सकती है।
प्रतिवर्ष विभागीय रिपोर्ट में हर बिंदु पर जानकारी भेजी जाती है, लेकिन आवास मरम्मत का पैसा न मिलने से काम नहीं हो पाता। - अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
हकीकत में शिक्षक कॉलोनी के भवन खंडहर से कम नहीं हैं। बड़ी हिम्मत है जो इनमें शिक्षक रह रहे हैं। जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग से मरम्मत कराने की मांग करेंगे। - रेखा कत्यूरा, अध्यक्ष नगरपालिका