फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rescue of Sambhar roaming in Kosi Barrage failed

Nainital News: कोसी बैराज में घूम रहे सांभर का रेस्क्यू फेल

Sat, 12 Apr 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 12 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rescue of Sambhar roaming in Kosi Barrage failed
सांभर को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम।
रामनगर। विगत दो वर्षों से रामनगर के कोसी बैराज के आसपास घूम रहे सांभर को वन विभाग रेस्क्यू करने की तैयारी रहा है। इसके लिए शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांभर को दो बार डाट लगाई गई, बावजूद इसके सांभर का रेस्क्यू नहीं हो सका। जिसके बाद विभाग ने रेस्क्यू अभियान अगले दो दिन तक स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले कोसी बैराज के आसपास आबादी वाले क्षेत्रों में विगत दो वर्षों से एक वयस्क संभार दिखाई दे रहा है। वहीं अब विभाग ने इसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए शुक्रवार को कार्बेट के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा की टीम ने सांभर का रेस्क्यू शुरू किया। कई घंटे रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद सांभर को दो डाट लगाई गई। बावजूद इसके सांभर को बेहोश नहीं किया जा सका। इसके बाद टीम ने रेस्क्यू रोक दिया। रविवार को फिर से अभियान चलाकर सांभर का रेस्क्यू कर उसे भंडारपानी के जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

---
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद हरकत में आया विभाग
कोसी बैराज में लंबे समय से दिखाई दे रहा सांभर यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। लोग सांभर के साथ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद वन विभाग हरकत में आया। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट-
शुक्रवार को कोसी बैराज के पास घूम रहे सांभर को रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। सांभर का रेस्क्यू नहीं हो सका। रविवार को रेस्क्यू अभियान को फिर से जारी कर सांभर को भंडारपानी के जंगल में छोड़ा जाएगा। - दिगंथ नायक, डीएफओ, रामनगर वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed