फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Renovation of Roads

आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Renovation of Roads
नैनीताल। जिला प्रशासन के निर्देश पर लोनिवि ने अक्तूबर की दैवी आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की दीवारों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। गर्मियों के सीजन से पहले सड़कों को दुरुस्त करने की योजना है, जिससे नैनीताल आने वाले सैलानियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

अक्तूबर की दैवीय आपदा में नैनीताल-भवाली, नैनीताल हल्द्वानी समेत कई अन्य सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई जगह मलबा गिर गया था और कई सड़कों की सुरक्षा दीवारें गिर गई थी। लोनिवि ने सड़कों पर गिरे मलबे को तो हटवा दिया था, लेकिन क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू नहीं हुई थी। इससे यातायात प्रभावित हो रहा था। अब लोनिवि ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। यहां कैलाखान क्षेत्र में धंसी हुई सड़क को मिट्टी और पत्थरों से पाटकर समतल कर दिया गया है, जबकि जोखिया के समीप भी क्षतिग्रस्त दीवार बनाने का काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को निर्दश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द सड़कों को दुरुस्त कराएं, जिससे नैनीताल आने वाले सैलानियों को दिक्कतें न हों। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर भी क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed