{"_id":"598cc3dd4f1c1bc5508b4605","slug":"remove-liquor-store-from-chambal-pul","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारू का विरोध कर रही महिलाओं के पास पहुंचीं नेता प्रतिपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारू का विरोध कर रही महिलाओं के पास पहुंचीं नेता प्रतिपक्ष
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Fri, 11 Aug 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान हटाओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार राजस्व इकट्ठा करने के लालच में शराब की दुकानें रिहायशी बस्तियों के बीच खोली गई हैं। इसी कारण महिलाएं और बच्चे परेशान हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश बृहस्पतिवार की शाम चंबलपुल के समीप पहुंचीं जहां महिलाएं शराब की दुकान हटाने को लेकर करीब दो सप्ताह से आंदोलन कर रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने शराब के दुकानदार से पूछताछ करने के बाद जिला आबकारी अधिकारी से दुकान हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुकानों को सड़क पर हटाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। शराब की दुकानें सड़क से हटकर कालोनियों के समीप खोलने से स्थिति गंभीर हो गई है। महिलाओं ने मंडी परिषद के अध्यक्ष सुमित हृदयेश से कहा कि पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहती है। मंडी परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी प्रकार का अन्याय हुआ तो वह मातृ शक्ति के साथ लड़ाई लड़ने के लिए आगे आएंगे। पहले मुकदमा उनके ऊपर होगा और महिलाओं के ऊपर दुर्व्यवहार बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन