फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Remove liquor store from chambal pul

दारू का विरोध कर रही महिलाओं के पास पहुंचीं नेता प्रतिपक्ष

Fri, 11 Aug 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Fri, 11 Aug 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Remove liquor store from chambal pul
शराब की दुकान हटाओ - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी।  नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार राजस्व इकट्ठा करने के लालच में शराब की दुकानें रिहायशी बस्तियों के बीच खोली गई हैं। इसी कारण महिलाएं और बच्चे परेशान हैं। 

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश बृहस्पतिवार की शाम चंबलपुल के समीप पहुंचीं जहां महिलाएं शराब की दुकान हटाने को लेकर करीब दो सप्ताह से आंदोलन कर रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने शराब के दुकानदार से पूछताछ करने के बाद जिला आबकारी अधिकारी से दुकान हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि दुकानों को सड़क पर हटाने के लिए  मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। शराब की दुकानें सड़क से हटकर कालोनियों के समीप खोलने से स्थिति गंभीर हो गई है। महिलाओं ने मंडी परिषद के अध्यक्ष सुमित हृदयेश से कहा कि पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहती है। मंडी परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी प्रकार का अन्याय हुआ तो वह मातृ शक्ति के साथ लड़ाई लड़ने के लिए आगे आएंगे। पहले मुकदमा उनके ऊपर होगा और महिलाओं के ऊपर दुर्व्यवहार बर्दास्त नहीं किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed