फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Religious and other tourist sites in the state, including Kainchi Dham, are a priority.

Nainital News: कैंची धाम समेत प्रदेश के धार्मिक और अन्य पर्यटक स्थल प्राथमिकता

Sat, 06 Jun 2026 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Religious and other tourist sites in the state, including Kainchi Dham, are a priority.
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक व अन्य पर्यटक स्थलों का विकास कर पर्यटन प्रदेश को और विकसित करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। इससे यहां पर्यटन का भविष्य बेहतर होगा साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड हिंदुस्तान का श्रेष्ठ प्रदेश बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश पर प्रदेश इस ओर अग्रसर है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री शुक्रवार को नैनीताल पहुंचे। यहां राज्य अतिथि गृह में हुई पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी के आरोपों पर किए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश की जनता राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती है। उन्हें खुद नहीं पता होता कि उन्होंने क्या बोल दिया। शुरुआत में कांग्रेस ने राहुल के आने पर उन्हें लॉन्च किया और कई बार कोशिश की लेकिन वह लॉन्च ही नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या कोई सच्चा राष्ट्रभक्त सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगेगा, ऑपरेशन सिंदूर के सबूत के साथ सेना के साहस और पराक्रम पर सर्टिफिकेट मांगना क्या सही है। देश की राजनीति में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं लेकिन क्या विदेशों में जाकर देश व सेना के खिलाफ बोलना उचित है। राहुल बहुत आगे निकल गए हैं। उन्होंने पहले सीडीएस और प्रदेश के सपूत जनरल विपिन रावत के खिलाफ टिप्पणी की जिसका पूरा देश सम्मान करता है, उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा को कौन भूल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि कैंची धाम में यातायात व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है। भवाली बाईपास चालू हो चुका है। कैंची बाईपास भी लगभग तैयार हो गया है शीघ्र इसे सुचारु कर दिया जाएगा। कैंची धाम के साथ ही केदारखंड, मानसखंड समेत चारधाम, आदि कैलाश को सुविधा संपन्न बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि हिमालयी राज्य होने के कारण पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। हमारा 71 भू-भाग वनों से आच्छादित है।

.....



मुख्य न्यायाधीश से शिष्टाचार भेंट की



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह 9:15 बजे सेंट जोसेफ कॉलेज के हेलीपैड पर उतरे। यहां से हाईकोर्ट पहुंचे और मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। उसके बाद राज्य अतिथि गृह चले गए।

कार्यकर्ता मिशन 2027 तैयारी में जुट जाएं



सीएम ने राज्य अतिथि गृह सभागार में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। धामी ने उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता लागू करने वाला अग्रणी राज्य बताया। उन्होंने प्रदेश में सड़कों के जाल, मानसखंड मंदिर माला मिशन और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की बात की। नैनीताल में बलियानाला, मॉल रोड और सीवर ट्रीटमेंट जैसे कार्य प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने और 2027 की तैयारी में जुटने को कहा।

विधायक सरिता आर्या ने मॉलरोड में स्थानीय टीबी नंबर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने बाहरी वाहनों पर नियंत्रण और सीवर ट्रीटमेंट में तेजी लाने का भी पक्ष रखा। आर्या ने सिपाहीधारा क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। भारी बारिश के बीच ही मुख्यमंत्री भीमताल के लिए रवाना हुए।



यहां मंडी परिषद उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर, दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, मंडी सलाहाकार मनोज जोशी, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, मोहित रौतेला समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी रहे। सीएम नैनीताल में करीब तीन घंटे रहे, उसके बाद भीमताल चले गए।



भीमताल में सैनिकों और व्यापारियों के लिए बनेगा बहुउद्देशीय भवन

प्राधिकरण के लिए उच्च स्तरीय टीम होगी गठित

भीमताल (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पर्यावरण दिवस पर भीमताल के रामलीला मैदान मल्लीताल में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांग पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए पांच घोषणाएं कीं। साथ ही अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पूरे प्रदेश का विकास करना है और इसके तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं।

-----------

सीएम ने ये घोषणाएं भी कीं



-भीमताल में सैनिकों व व्यापारियों के लिए एक बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण किया जाएगा

-भीमताल के भीमेश्वर मंदिर और ओखलकांडा के पशुपतिनाथ मंदिर को मंदिर माला मिशन में जोड़ा जाएगा



- रामगढ़ ब्लॉक के ओड़ाखान से मुक्तेश्वर मोटर मार्ग और जीप मार्ग का मिलान किया जाएगा

- रामगढ़ ब्लॉक में उप तहसील का जल्द संचालन किया जाएगा



- भीमताल विधानसभा क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की समस्या के समाधान लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा



..........

अपनी मां के नाम पर सीएम ने लगाया बोगनवेलिया का पौधा



भीमताल (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल झील किनारे पर्यावरण दिवस पर अपनी माता बिसना देवी के नाम पर बोगनवेलिया का एक पौधा लगाया। साथ ही अन्य लोगों से भी एक पेड़ अपनी मां के नाम से लगाने की अपील की। शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन व जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भी अपनी मां देवकी देवी की स्मृति में एक पौधा रोपित किया।



----

अधिकारियों ने भी लगाए अपनी मां के नाम पौधे

पर्यावरण दिवस पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अपनी मां सावित्री रावत, डीएम ललित मोहन रयाल ने अपनी मां उमा देवी रयाल, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्विनी अरविंद पाटिल ने अपनी मां मीना अरविंद पाटिल की स्मृति, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने अपनी मां नागिंदी पांडे, वन संरक्षक नितीश मणी त्रिपाठी ने अपनी मां नीलम मणी त्रिपाठी के नाम पर पौधा लगाया।



पर्यावरण दिवस पर नैनीताल को सीएम दे गए 96.71 करोड़ की सौगात



जिले में 6 योजनाओं का लोकार्पण और 7 का किया शिलान्यास



सीएम बोले भीमताल विधानसभा बनी आदर्श विधानसभा

भीमताल (नैनीताल)। पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को भीमताल के रामलीला मैदान मल्लीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले को 96.71 करोड़ की लागत से 13 विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने रामलीला मैदान में स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। साथ ही रामलीला मैदान में पर्यावरण दिवस पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को पर्यावरण दिवस की बधाई दी। सीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी विधानसभाओं में विकास कार्य कराकर प्रदेश को आगे लाना है। इसके तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं।




सीएम ने 66.99 करोड़ की छह योजनाओं का किया लोकार्पण

- कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्रशासनिक भवन का रेनोवेशन, योग भवन, गणित एवं बीएड भवन का 45.68 लाख से निर्माण

- हरतोला सतपूरी मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण व सुदृढ़ीकरण का 1.54 लाख से निर्माण



-रामगढ़ क्षेत्र में मल्ला सूपी रूसानी दीगड़ कपुवा लोधिया मोटर मार्ग पुनर्निर्माण कार्य लागत 1.54 करोड़
-डीएसबी परिसर नैनीताल में महिला-पुरुष छात्रावास व आईटी लैब का 2.51 करोड़ से निर्माण



-कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सोनगांव स्थित भूमि में लेक्चर कम सेमिनार ब्लॉक का 5.82 करोड़ से निर्माण

-भीमताल में 10 शय्यायुक्त आयुष चिकित्सालय का 5.07 करोड़ से निर्माण

.............



सात योजनाओं का किया शिलान्यास

-काठगोदाम बाईपास मोटर मार्ग-87 का 4.69 करोड़ से निर्माण कार्य



-रानीबाग प्रभाग के काठगोदाम बाईपास द्वितीय चरण का 1.75 करोड़ से निर्माण काठगोदाम
-रानीबाग प्रभाग में 75 मीटर स्पैन स्टील पुल का 11.77 करोड़ से निर्माण



-रामनगर-भंडारपानी-अमगड़ी-बोहराकोट-तल्लीसेठी-बेतालघाट-रतौड़ा भुजान जैना रींची-बिल्लेख मोटर मार्ग का 10.28 करोड़ से निर्माण

-नौकुचियाताल आयुर्वेदिक चिकित्सालय में फैब्रिकेशन का 36.65 लाख से निर्माण कार्य



-बर्धो आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चहारदीवारी का 37.99 लाख से निर्माण कार्य

-आयुर्वेदिक चिकित्सालय हल्सों में चहारदीवारी एवं गेट का 45.79 लाख से निर्माण कार्य किया जाएगा



...........

भीमताल विधानसभा बनी आदर्श विधानसभा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भीमताल विधानसभा के विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पीठ थपथपाते हुए कहा कि कैड़ा के प्रयास से भीमताल विधानसभा आदर्श विधानसभा बन रही है। उन्होंने कहा कि कैड़ा हमेशा समस्याओं को हल करने के लिए ही उनके पास आते हैं और यही कारण है कि उन्हें उनके संघर्ष के बदौलत पार्टी ने कैबिनेट मंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि भीमताल में पेयजल संबंधित समस्या को मंत्री और सरकार के स्तर से जल्द हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed