फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Relief to 50 thousand paramilitary personnel in kumoun uttarakhand

Uttarakhand: 50 हजार अर्द्धसैनिकों को राहत...इन शहरों में मिलेगी सीजीएचएस सुविधा, देशभर में खुलेंगे 22 सेंटर

Mon, 01 Sep 2025 10:31 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 01 Sep 2025 10:31 AM IST
सार

कुमाऊं के तकरीबन 50 हजार अर्द्धसैनिक बलों को जल्द हल्द्वानी और नैनीताल में सीजीएचएस (केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना) का लाभ मिलेगा। देश में 22 सीजीएचएस सेंटर खोलने के लिए डाॅक्टर और स्टाफ नर्सों के 286 पदों को सृजित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Relief to 50 thousand paramilitary personnel in kumoun uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पूर्व केंद्रीय शस्त्र बल कार्मिक संगठन के 16 वर्षों का प्रयास रंग लाया है। कुमाऊं के तकरीबन 50 हजार अर्द्धसैनिक बलों को जल्द हल्द्वानी और नैनीताल में सीजीएचएस (केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना) का लाभ मिलेगा। देश में 22 सीजीएचएस सेंटर खोलने के लिए डाॅक्टर और स्टाफ नर्सों के 286 पदों को सृजित कर दिया गया है।

विज्ञापन

कुमाऊं के 50 हजार से अधिक अद्धसैनिक बल के जवान सीजीएचएस सुविधा से वंचित थे। हल्द्वानी और नैनीताल में सीजीएचएस सुविधा का लाभ दिलाने के लिए पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन लंबे समय से आवाज उठा रहा था। इस संबंध में नैनीताल के अर्द्धसैनिक बल के जिलाध्यक्ष और डिप्टी कमांडेंट (सेनि.) दरवान सिंह बोहरा ने 20 अगस्त को स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय निर्माण भवन के संयुक्त सचिव डॉ. मनस्वी कुमार को पत्र भेजा था। 27 अगस्त को डॉ. मनस्वी ने उन्हें जवाब देकर बताया है कि हल्द्वानी और नैनीताल में जल्द सीजीएचएस सुविधा शुरू होने वाली है। एक टीम भवन निर्माण का निरीक्षण कर चुकी है। साथ ही पूरे देश में 22 सीजीएचएस सेंटर खोलने के 286 पदों में पद सृजित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

चार डाॅक्टर के साथ होगा 13 लोगों का स्टाफ
पत्र के अनुसार सीजीएचएस अस्पताल में चार डाॅक्टर के साथ 13 लोगों का स्टाफ होगा। यहां हर प्रकार के उपचार की सुविधा होगी। गंभीर रोगी होने पर कार्ड धारक सेवारत व सेवानिवृत्त जवानों को सीजीएचएस से संबद्ध अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। कार्ड के आधार पर नि:शुल्क उपचार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य बीमा योजना है सीजीएचएस
सीजीएचएस एक स्वास्थ्य बीमा योजना है जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को चिकित्सा लाभ प्रदान करती है। इसमें ओपीडी और इनडोर उपचार, विशेषज्ञ परामर्श, दवाओं की प्रतिपूर्ति, कैशलेस उपचार की सुविधा और परिवार कल्याण सेवाएं शामिल हैं। यह योजना सरकारी और सीजीएचएस-पैनलबद्ध अस्पतालों और डायग्नोस्टिक केंद्रों में मिलेगी। जिसके लिए लाभार्थी को एक सीजीएचएस कार्ड की आवश्यकता होती है।

इतने में बनेगा सीजीएचएस कार्ड

- सिपाही व हवलदार रैंक का स्वास्थ्य कार्ड 30 हजार में बनेगा।

- सब इंस्पेक्टर रैंक का स्वास्थ्य कार्ड 54 हजार।

- इंस्पेक्टर से डिप्टी कमांडेंट रैक का स्वास्थ्य कार्ड 78 हजार।

- डिप्टी कमांडेंट से ऊपर रैंक के अधिकारियों का स्वास्थ्य कार्ड 1.20 लाख।

 

कुमाऊं में 50 हजार से अधिक सेवारत व सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बल के जवान हैं। सीजीएचएस सुविधा का लाभ हल्द्वानी में दिए जाने की मांग को लेकर 16 वर्षों से प्रयास किया जा रहा था। यह मांग अब पूरी होने वाली है। इसका लाभ पूरे कुमाऊं के जवानों को मिलेगा। इसके बाद प्रयास दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में भी सीजीएचएस का लाभ दिलाने का होगा। - दरवान सिंह बोहरा, सेनि. डिप्टी कमांडेंट, अर्द्धसैनिक बल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed