फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   relatives of those who died in the Gadappu road accident are inconsolable

ठाकुर जी से बेटी मांगी...वे छोड़कर दूर चली गईं: हादसे में मरे राहुल के पिता का दर्द, 2 पोतियों की मौत ने तोड़ा

Sat, 13 Dec 2025 01:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, कालाढूंगी
अमर उजाला नेटवर्क, कालाढूंगी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Dec 2025 01:06 PM IST
सार

राहुल यादव के पिता राजेश यादव ने बताया कि राहुल अपने परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर गए थे। राजेश ने ठाकुर जी से मन्नत मांगकर बेटियां पाई थीं, लेकिन वे पोतियां और बेटा उन्हें इतनी जल्दी छोड़कर चले गए। उनकी गड़प्पू सड़क हादसे में मौत हो गई।

 

विज्ञापन
relatives of those who died in the Gadappu road accident are inconsolable
दुर्घटना।

विस्तार

राहुल यादव के पिता राजेश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात राहुल अपनी पत्नी, दोनों बेटियों, दो साले और साले के दोस्त के साथ नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए निकले थे। राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी का लगभग सात-आठ साल पहले स्वर्गवास हो गया है। उनके तीन बेटे हैं। राहुल बड़ा बेटा था। राजेश के अनुसार जब राहुल की शादी की तब उन्होंने अपने ठाकुर जी से मन्नत मांगी थी कि मेरे घर में तीन बेटे हैं, अब बेटी देना। ठाकुर जी ने एक नहीं दो बेटियां दीं। सब खुश थे लेकिन क्या मालूम था जिन दो पोतियों को ठाकुर जी से मांगा, वह इतनी जल्दी छोड़कर उनसे इतनी दूर चली जाएंगी।

विज्ञापन


युवा बने मददगार
बाजपुर निवासी तेजप्रताप सिंह, काशीपुर निवासी अभिजीत सिंह व सिमरजीत सिंह हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती परिचित को देखकर कार से लौट रहे थे। सिमरजीत सिंह ने बताया जब वह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तो कार सवार सभी लोग इधर-उधर पड़े थे। चालक प्रदीप यादव कार के स्टेयरिंग व सीट के बीच फंसे थे। दर्द से कराह रही ज्योति ने उन्हें बताया कि उनकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन


तलाश करने पर दोनों बच्चियां घटनास्थल से लगभग आठ-दस फुट दूर जंगल में मिलीं। युवकों ने बमुश्किल राहुल को कार से बाहर निकाला। उस दौरान उसकी सांसें चल रही थीं, बाहर निकालने के कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। युवकों ने पांचों घायलों को अपने निजी वाहन से मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान दोनों बच्चियों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed