फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Regulate 3500 contract workers'

रोडवेज कर्मचारियों ने की बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
'Regulate 3500 contract workers'
हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन कुमाऊं मंडल की बैठक बृहस्पतिवार को हल्द्वानी बस स्टेशन परिसर में हुई। बैठक में यूनियन ने एक स्वर में 3500 संविदा और विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि परिवहन निगम में टायरों और स्पेयर पार्ट्स की समस्या बढ़ रही है। बुकिंग क्लर्क और कार्यालय सहायक बनाने की प्रक्रिया काफी धीमी है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम में कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा लगाना कर्मचारियों के मौलिक अधिकार का हनन है। यूनियन इसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने विशेष श्रेणी/संविदा के चालक-परिचालकों और कार्यशाला के 3500 कर्मचारियों का नियमितीकरण करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल ने 250 बसों को खरीदने की मांग की। साथ ही परिसंपत्ति बंटवारे में मिली राशि में यूनियन के योगदान को सराहा गया। बैठक में मैदानी मार्गों पर बंद बसों के संचालन को दोबारा शुरू करने और हल्द्वानी बस अड्डे पर अवैध रूप से हो रही डग्गामारी को बंद करने की मांग की। बैठक में रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी, काठगोदाम, भवाली, अल्मोड़ा, रानीखेत, रुद्रपुर डिपो के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी, मंत्री रघुवीर चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री देहरादून क्षेत्र केपी सिंह, विपिन कुमार, बलदेव सिंह, गुरुवेल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed