{"_id":"67ae56763612e3548d049bf9","slug":"regular-personnel-of-ssj-should-apply-to-serve-in-university-nainital-news-c-238-1-shld1023-111844-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एसएसजे के नियमित कार्मिक कुविवि में सेवा करने के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एसएसजे के नियमित कार्मिक कुविवि में सेवा करने के लिए करें आवेदन
Fri, 14 Feb 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में नियमित रूप से कार्यरत शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों से कुमाऊं विवि में सेवा करने का विकल्प मांगा गया है। कुविवि के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बीते दिनों हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा है कि 25 फरवरी तक नियमित शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिक पंजीकृत डाक या फिर ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
दरअसल वर्ष 2020 में कुमाऊं विवि के अल्मोड़ा परिसर को राज्य सरकार ने एसएस जीना अल्मोड़ा विवि बना दिया था। इसके बाद कार्मिकों को लेकर मामला कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने दोनों विवि और राज्य सरकार के निर्णय को नियम विरुद्ध करार देते हुए रद्द कर दिया था। इधर, कुविवि व एसएसजे अल्मोड़ा विवि के कर्मचारियों के बीच विकल्प के आधार पर आवंटन के निर्णय पर बीते दिनों 11 फरवरी को बैठक की गई।
कुलसचिव डॉ. मंद्रवाल ने बैठक के बाद सोबन सिंह जीना विवि के कुलसचिव को पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार कहा गया है कि विज्ञप्ति के माध्यम से विकल्प आमंत्रित किए गए हैं। जो शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिक कुमाऊं विवि में सेवा करने का विकल्प चाहते हैं, वह विज्ञप्ति के साथ जरूरी दस्तावेज 25 फरवरी तक तक कुमाऊं विवि के कुलसचिव को स्वयं जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही पंजीकृत डाक या फिर ई-मेल registrar@ kunainital.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि के शाम पांच बजे के बाद आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल वर्ष 2020 में कुमाऊं विवि के अल्मोड़ा परिसर को राज्य सरकार ने एसएस जीना अल्मोड़ा विवि बना दिया था। इसके बाद कार्मिकों को लेकर मामला कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने दोनों विवि और राज्य सरकार के निर्णय को नियम विरुद्ध करार देते हुए रद्द कर दिया था। इधर, कुविवि व एसएसजे अल्मोड़ा विवि के कर्मचारियों के बीच विकल्प के आधार पर आवंटन के निर्णय पर बीते दिनों 11 फरवरी को बैठक की गई।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. मंद्रवाल ने बैठक के बाद सोबन सिंह जीना विवि के कुलसचिव को पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार कहा गया है कि विज्ञप्ति के माध्यम से विकल्प आमंत्रित किए गए हैं। जो शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिक कुमाऊं विवि में सेवा करने का विकल्प चाहते हैं, वह विज्ञप्ति के साथ जरूरी दस्तावेज 25 फरवरी तक तक कुमाऊं विवि के कुलसचिव को स्वयं जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही पंजीकृत डाक या फिर ई-मेल registrar
विज्ञापन