Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student commits suicide after being scolded by parents for using mobile and laptop in Kathgodam

मोबाइल को लेकर माता-पिता ने डांटा: छात्रा ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में लिखा- पीसफुल तरीके से जाना चाहती हूं

Tue, 11 Nov 2025 11:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 11 Nov 2025 11:15 AM IST
सार

हाइडिल कर्मी की 20 वर्षीय बेटी जिज्ञासा तिवारी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह माता-पिता ने उसे लैपटॉप और मोबाइल चलाने से मना किया था।

विज्ञापन
Student commits suicide after being scolded by parents for using mobile and laptop in Kathgodam
प्रतीकात्मक।

विस्तार

काठगोदाम के शीशमहल के कर्नल वार्ड में हाइडिल कर्मी की 20 वर्षीय बेटी जिज्ञासा तिवारी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह माता-पिता ने उसे लैपटॉप और मोबाइल चलाने से मना किया था। परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा लेकिन बचाया नहीं जा सका। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला जिसमें लिखा है कि वह पीसफुल तरीके से जाना चाहती है...। जिज्ञासा बीफार्मा तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

विज्ञापन


काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह छात्रा के खुदकुशी करने की सूचना मिली। पुलिस कर्नल वार्ड स्थित चंद्रशेखर तिवारी के आवास पर पहुंची तो उनकी बेटी जिज्ञासा का शव पड़ा था। कमरे में फंदा लटका था। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि वह मोबाइल और लैपटॉप चला रही थी। इस पर माता-पिता ने उसे डांटा जिससे वह नाराज हो गई। ऐसे में उसने यह कदम उठाया होगा। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पीस फुल तरीके से जाना चाहती हूं...के साथ अन्य बातें लिखी हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिज्ञासा का एक भाई है।
विज्ञापन


हर माह खुदकुशी के 15 से 20 मामलों ने बढ़ाई चिंता
पोस्टमार्टम हाउस में हर माह 15 से 20 मामले खुदकुशी के पहुंच रहे हैं जो चिंता का विषय हैं। अधिकतर मामले युवाओं से जुड़े आ रहे हैं। पोस्टमार्टम हाउस के डॉक्टर भी इसे लेकर हैरान हैं। पीजी के इन डॉक्टरों ने न केवल चिंता जताई है बल्कि जल्द ही सुसाइड से बचने के लिए माता-पिता को जागरूक करने के लिए जरूरी उपाय करने की बात कही है। सोशल मीडिया के जरिये यूथ और अभिभावक को कुछ जरूरी कदम उठाने के लिए जागरूक करने की तैयारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में एक माह में 15 से 20 मामले सामने आ रहे हैं। अधिकतर मामले युवा से जुड़े हैं। युवा मानसिक तनाव नहीं झेल पा रहे हैं। माता पिता को चाहिए वह बच्चों को नशा न करनें दे। देर रात जगने की आदत न डालें। सुबह के साथ आधा घंटा फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। स्लीप साइकिल यानी पूरी नींद जरूर लें। -डॉ. सौरभ विशाल एसटीएच


युवती के सुसाइड की जानकारी मिली थी। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि उसने डांटने से नाराज होकर कदम उठाया। फिर भी जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। -मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed