{"_id":"6175c300c58c3f74c534c2f8","slug":"refusal-to-apply-korana-vaccine-there-are-thousands-of-excuses-haldwani-news-hld442491242","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना टीका लगाने से इन्कार, बहाने हैं हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना टीका लगाने से इन्कार, बहाने हैं हजार
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में एक दो नहीं बल्कि 15274 लोग ऐसे हैं, जो कोरोना वैक्सीन लगाने से इन्कार कर रहे हैं। इसमें गर्भवती महिला, गंभीर रोग का इलाज कर रहे जैसे लोग शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी से टीका लगाने का अभियान शुरू किया था। इसके तहत करीब 7,56,182 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए टीकाकरण केंद्र बनाने से लेकर मोबाइल टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सितंबर तक सभी तय लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 23 अक्तूबर तक 50 प्रतिशत लोगों को डबल डोज और 95 प्रतिशत लोगों को वैैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। अधिकारियों के अनुसार काफी ऐसे लोग है, जो अभी वैक्सीन लगवाना नहीं चाह रहे हैं, जिनको समझाने का प्रयास भी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी कहती हैं कि 15274 लोग हैं, जो टीका लगवाना नहीं चाह रहे हैं। इसमें गंभीर बीमारी की चपेट में आए लोग, गर्भवती महिलाओं से लेकर अन्य लोग है जो टीका लगवाना नहीं चाह रहे हैं। ऐसे में लोगों का डेटा तैयार करने के साथ स्वास्थ्य विभाग समझाने का प्रयास कर रहा है। उम्मीद है कि सभी लोगों को टीका लग जाएगा।