फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Red Alert: Vehicles going to the mountain returned

रेड अलर्ट: पहाड़ जा रहे वाहनों को लौटाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Red Alert: Vehicles going to the mountain returned
हल्द्वानी। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए पुुलिस ने रविवार की शाम पहाड़ की ओर जा रहे वाहनों को भीमताल तिराहे से लौटा दिया। उधर, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने रेड अलर्ट को देखते हुए सभी पुुलिस अधीक्षकों को कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने भीमताल तिराहे पर वाहनों को रोककर वाहन स्वामियों को चेताया कि दो दिन पहाड़ की यात्रा खतरनाक हो सकती है। लाउडस्पीकर से चेतावनी जारी की गई कि अत्यधिक बारिश होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं। बड़े पेड़ और चट्टानों के आसपास बिल्कुल न रुकें। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने सभी अधिकारियों, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, पुलिस आपदा प्रबंधन टीम और एसडीआरएफ टीम को आपदा उपकरणों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे का कहना है कि पुुलिस कर्मी अस्पताल, स्कूल और पैरामिलिट्री फोर्स के नंबरों को हेल्पलाइन के लिए नोट कर ले। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और पुलिस चेक पोस्ट को अलर्ट के बारे में अवगत कराएं। पर्यटकों से पहाड़ की तरफ न जाने का अनुरोध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परिवहन निगम सतर्क
हल्द्वानी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर जिला प्रशासन के अलर्ट को लेकर सभी महकमे सतर्क हो गए हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन यशपाल ने बताया कि मौसम को पहले से ही सभी डिपो और मंडलों को आदेश हैं कि कहीं भी सड़क मार्ग को लेकर किसी तरह की परेशानी हो तो तत्काल निर्णय लेते हुए संचालन बंद कर दें। जिस किसी रूट में सड़क अवरुद्ध होने या यातायात बाधित होने की सूचना होती है उस रूट में वाहनों का आवागमन निरस्त कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अलर्ट को लेकर सभी को फोन से सतर्क रहने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed