{"_id":"69824412a23e4a692d04488a","slug":"recover-outstanding-building-and-sanitation-tax-dues-nainital-news-c-238-1-ntl1003-122393-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भवन और सफाई कर की बकाया राशि वसूलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भवन और सफाई कर की बकाया राशि वसूलें
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने कर विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक लेकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। वसूली अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा जबकि कोताही बरतने पर पटल में परिवर्तन कर दिया जाएगा।
वसूली के लिए कर निरीक्षक वेद प्रकाश एवं भारत प्रकाश के नेतृत्व में टैक्स कलेक्टर की टीम गठित की गई है। कर अधीक्षक दीपेंद्र बमोला ने बताया कि टीम की ओर से घर-घर जाकर टैक्स वसूली की जाएगी। नगर के छूट और नवनिर्मित भवन की सूची तैयार की जाएगी जिससे दाखिल खारिज की पहल की जा सके। भवन व सफाई कर के रूप में 3.65 करोड़ रुपये की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कार्ययोजना तय की गई है। दूसरे चरण में नोटिस व आरसी की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी, वेद प्रकाश सैनी, हिमांशु चंद्रा, मोहन चिलवाल, अंकित बिष्ट, पीयूष भंडारी, गोविंद सिंह रावत, कंचन कुमार, दीपक पांडे आदि रहे।