फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Records will be repaired now

अब दुरुस्त होंगे थानों के अभिलेख

Thu, 31 Aug 2017 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Thu, 31 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
Records will be repaired now
पु‌लिस - फोटो : file photo

कुमाऊं रेंज के थानों के अभिलेखों को दुरुस्त कराने के लिए डीआईजी की ओर से कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को 71 थानों के हेड मुहर्रिर और लिपिक को अभिलेखों को लिखने और रखरखाव का प्रशिक्षण दिया गया। 

विज्ञापन


डीआईजी अजय सिंह रौतेला ने राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सभागार में पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान थाने के अभिलेखों में कमियां पाई गई हैं। इन कमियों को दुरुस्त करने के लिए रेंज के हेड मुहर्रिर और कांस्टेबल लिपिक को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने प्राथमिकी को दुरुस्त लिखने के लिए आवश्यक टिप्स दिए। सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी डीपी जुयाल ने बताया कि अभिलेखों के दुरुस्त नहीं होने से मुकदमे पर असर पड़ता है। अभियुक्त इसी का फायदा उठाकर छूट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हेड मुहर्रिर को प्राथमिकी लिखने और अभिलेखों को दुरुस्त रखने में काफी सावधानी बरतनी चाहिए। डीआईजी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीएसी के उप सेनायक टीडी बैला पुलिसकर्मियों को टिप्स देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed