{"_id":"61537e218ebc3e01f86c7059","slug":"record-summoned-in-death-penalty-case-haldwani-news-hld4396233164","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी की सजा मामले में रिकार्ड तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी की सजा मामले में रिकार्ड तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। हाईकोर्ट ने पांच साल की सौतेली बहन से दुष्कर्म के आरोप में नेपाली मूल के युवक को जिला न्यायालय पिथौरागढ़ की फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा के मामले में रिकार्ड तलब किया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट पिथौरागढ़ ने 24 सितंबर को नेपाली युवक को फांसी की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने इसकी पुष्टि करने के लिए आदेश हाईकोर्ट को भेजा है।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार नेपाली मूल के और जाजरदेवल पिथौरागढ़ में रह रहे युवक ने सौतेली बहन के साथ छह माह तक दुष्कर्म किया। स्थानीय लोगों ने जाजरदेवल थाना पिथौरागढ़ में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अप्रैल 2021 में सार्वजनिक हुए इस मामले में मासूम से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। कोर्ट ने फांसी की सजा की पुष्टि के लिए हाईकोर्ट में मामला भेजा था। हाईकोर्ट ने इस संबंध में रिकार्ड तलब किया है।