फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Recommendation of suspension of four, case will be on three

Nainital News: चार के निलंबन की सिफारिश, तीन पर होगा केस

Wed, 23 Aug 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 23 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Recommendation of suspension of four, case will be on three
प्रतीकात्मक।
लालकुआं। लालकुआं वन विकास निगम के प्रकाष्ठ डिपो संख्या पांच में लकड़ी की नीलामी में लाखों का घोटाला सामने आने पर निगम प्रबंधन हरकत में आ गया है। प्रभागीय विपणन प्रबंधक ने प्राथमिक जांच के बाद चार अधिकारियों-कर्मचारियों के निलंबन की सिफारिश की है। साथ ही तीन के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी नैनीताल को तहरीर दी गई है। इधर, मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


लालकुआं स्थित डिपो संख्या पांच में बड़े गोलमाल की सूचना मिलने के बाद हरकत पर आए वन विकास निगम के अधिकारियों ने तत्काल मामले की जांच बैठा दी। प्रभागीय विपणन प्रबंधक की ओर से की गई जांच में प्रथमदृष्टया नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाने का घोटाला सामने आया। इसमें विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों की सांठगांठ के चलते पांच लाख रुपये की लकड़ी का बिल महज तीन लाख रुपये बना पाया गया। इसकी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक कुमाऊं महेश चंद्र आर्य ने प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम गठन कर 24 अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वन विकास निगम की नीलामी के प्रपत्र में कूटरचित तरीके से छेड़छाड़ कर कम रकम का बिल बनाने के मामले को निगम ने गंभीरता से लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र आर्य ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल निलंबन एवं मुकदमे की कार्रवाई की जा रही। उन्होंने कहा कि इसी के साथ अन्य डिपो में भी इस तरह की संभावना को ध्यान में रखते हुए जांच टीम को निदेश दिए गए है।
विज्ञापन



प्राथमिक जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। चार अधिकारियों और कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति की गई है। इनके अलावा लेखा शाखा में क्लर्क गिरीश जोशी, डिपो कार्यालय के क्लर्क प्रताप बिष्ट और कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए एसएसपी नैनीताल को तहरीर भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार सिंह, प्रभागीय विपणन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed